फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Dead body spent ten hours on the track in border dispute

शर्मनाक: सीमा विवाद में ट्रैक किनारे दस घंटे पड़ा रहा शव, उलझी रही गोविंद नगर और अर्मापुर की पुलिस

Sun, 08 Sep 2019 08:11 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 08 Sep 2019 08:11 PM IST
विज्ञापन
Dead body spent ten hours on the track in border dispute
यूपी पुलिस फाइल फोटो
कानपुर के अर्मापुर में रविवार को इंसानियत को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया। गोविंदनगर और अर्मापुर पुलिस सीमा विवाद में उलझी रही और रेलवे ट्रैक किनारे एक युवक का शव दस घंटे तक पड़ा रहा। आखिर में अधिकारियों की फटकार के बाद अर्मापुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 
विज्ञापन


शनिवार रात करीब 12 बजे पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना मिली कि दादानगर पुल से करीब एक किमी दूर कानपुर-दिल्ली रेलवे ट्रैक पर युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई है। सूचना मिलने के करीब आधे घंटे बाद गोविंद नगर और अर्मापुर थानों का फोर्स पहुंचा।
विज्ञापन

वह घटनास्थल को एक दूसरे के थाना क्षेत्र में होने की बात कहकर पल्ला झाड़ने लगे। शव सुबह दस बजे तक ट्रैक किनारे पड़ा रहा। अधिकारियों को इसकी जानकारी हुई तो दोनों थानेदारों को फटकारा। इसके बाद अर्मापुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई की।

गोविंद नगर इंस्पेक्टर संजीव कांत मिश्रा का कहना है कि घटनास्थल अर्मापुर में था। इसलिए कार्रवाई नहीं की गई। वहीं अर्मापुर इंस्पेक्टर का कहना है कि शव की शिनाख्त करवाने के लिए इतनी देर शव पड़ा रहा। मामले में एसएसपी अनंत देव ने बताया कि जांच करवाकर कार्रवाई की जाएगी। 

मृतक की हुई शिनाख्त
युवक की पैंट की जेब से एक आधार कार्ड मिला। उसमें बबलू सिंह सेंगर (25) नाम दर्ज है। अर्मापुर इंस्पेक्टर अजीत वर्मा ने बताया कि मृतक लाहचुरा का पुरवा थाना मालनपुर जिला भिंड (मध्य प्रदेश) का रहने वाला था। संबंधित थाने को सूचना देकर परिवार से संपर्क किया गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed