फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Dead body of young man hanging from noose for 29 days became skeleton in kanpur

कंकाल बना शव: 29 दिन फंदे से लटकी रही युवक की लाश, वापस आई पत्नी तो हुआ दिल दहला देने वाला खुलासा

Thu, 19 Jan 2023 10:43 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 19 Jan 2023 10:43 AM IST
सार

कानपुर से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां एक युवक का शव घर के अंदर 29 दिन से फंदे से लटका था। पति से कई दिन से बात न होने पर जब वह लौटी तो पति का शव लटकता मिला। शव कंकाल बन चुका था।

विज्ञापन
Dead body of young man hanging from noose for 29 days became skeleton in kanpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर के बिल्हौर में पति से विवाद के बाद ननद के घर चली गई महिला गुरुवार को जब लौटी तो कंकाल बन चुका पति का शव फंदे से लटका मिला। आशंका जताई जा रही है कि शव करीब 29 दिन से फंदे से लटका था। आबादी से दूर स्थित घर में बाहर से ताला लगा था। इस वजह से किसी को घटना की भनक भी नहीं लगी।

विज्ञापन


मामला अरौल थाना क्षेत्र के गिलवट अमीनाबाद गांव का है। सुदामा शर्मा (30) पत्नी कीर्ति शर्मा और दो बच्चों के साथ रहता था। पिता शिवकुमार और दो भाइयों से संपत्ति का बंटवारा होने के बाद गांव से थोड़ा दूर नए घर में रहने लगा था। पत्नी कीर्ति ने बताया कि 18 दिसंबर को पति से विवाद हो गया था। इसके बाद वह दोनों बच्चों के साथ ननद के घर उत्तरीपुरा चली गई थी। 21 दिसंबर तक पति से मोबाइल फोन पर बात होती रही।

विज्ञापन

इसके बाद से पति से कोई बात नहीं हुई। आशंका है कि 21 दिसंबर को ही पति ने घर के बाहर के दरवाजे पर ताला डाल दिया। इसके बाद किसी तरह अंदर जाकर फंदे से लटक गया। कई दिन से बात न होने पर जब वह लौटी तो पति का शव लटकता मिला। थानाध्यक्ष अरुण कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था। शव 25 से 30 दिन पुराना लग रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed