फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Dead body of young man found in shop under suspicious circumstances, wire found in his neck

संदिग्ध हालात में दुकान में मिला युवक का शव, गले में कसा मिला तार

Sun, 07 Nov 2021 01:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
Dead body of young man found in shop under suspicious circumstances, wire found in his neck
सरवनखेड़ा। गजनेर कस्बे में दुकानदार का शव संदिग्ध अवस्था में दुकान के अंदर पड़ा मिला। उसके गले में तार का निशान व बिजली का तार पड़ा था। सूचना पर सीओ व फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और छानबीन की। वहीं पोस्टमार्टम में मौत का कारण हैंगिंग बताया गया है।
विज्ञापन

गजनेर मेन चौराहे पर जितेंद्र कुशवाहा (26) मकान के निचले हिस्से में कुशवाहा टेलीकॉम के नाम से दुकान किए था। शुक्रवार की देर रात तक जब वह दुकान बंद कर ऊपर नहीं पहुंचा तो परिजनों को चिंता हुई। मां शांति देवी ने नीचे उतर कर देखा तो दुकान का शटर बंद मिला, लेकिन ताला नहीं लगा था।
विज्ञापन

शंका होने पर शोर मचाया। मौके पर पहुंचे पिता सुरेंद्र शटर उठाकर अंदर गए तो जितेंद्र फर्श पर पड़ा था और उसके गले में तार कसा हुआ था। वह आनन फानन उसे पास ही स्थित अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने जितेंद्र को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर सीओ सदर अरुण कुमार मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। पुलिस ने आसपास दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी निकलवाई है। वहीं शनिवार सुबह फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य संकलित किए।

मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा और अविवाहित था। मौत पर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल रहा। थाना प्रभारी शिवशंकर ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed