फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Dead body of young man and girl found on the banks of canal

यूपी: नहर किनारे मिला युवक व युवती का शव, मौके पर मिला तमंचा, जांच में जुटी पुलिस

Thu, 28 Apr 2022 09:53 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 28 Apr 2022 09:53 PM IST
सार

इटावा जिले में युवक युवती की मौत का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई।

विज्ञापन
Dead body of young man and girl found on the banks of canal
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इटावा जिले में भरथना कोतवाली क्षेत्र में ऊमरसेन्डा तुरैया गांव स्थित नहर पुल के पास गुरुवार को युवक व युवती की का शव मिला है। दोनों के सिर में गोली लगी थी। युवक के सीने पर तमंचा रखा हुआ था। घटना की सूचना पर पहुंचे सीओ भरथना साधुराम ने घटनास्थल की जांच की। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन


प्रारंभिक जांच में युवक व युवती की मौत की वजह साफ नहीं हुई है। पुलिस हत्या व आत्महत्या दोनों ही बिंदुओ पर जांच कर रही है। ऊमरसेंडा तुरैया गांव के पास स्थित नहर पुल के पास चंद्रपुरा गांव निवासी जोगिंदर सिंह के बेटे अरुण राठौर (21) व पास के ही गांव सलैया निवासी सुरेश चंद्र यादव की बेटी पूनम (20) के शव सुबह 10 बजे ग्रामीणों को पड़े देखे।
विज्ञापन


इसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। घटनास्थल पर पहुंचे अरुण के परिजनों ने बताया कि 18 अप्रैल को वह अपने ननिहाल बकेवर क्षेत्र के जगमोहनपुर गांव गया था। गुरुवार की सुबह ही एक युवक बाइक पर बैठाकर उसे वहां से लेकर आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, पूनम गुरुवार की सुबह साढ़े सात बजे घर से बैंक की कोचिंग पढ़ने के लिए थी। पुलिस आसपास और मृतकों के गांव में जाकर पूछताछ की है। एसएसपी जय प्रकाश सिंह ने भी घटना स्थल का मुआयना किया। एसपी देहात सत्यपाल सिंह ने बताया कि युवत व युवती की मौत गोली लगने से हुई है।

घटना के बारे में अभी कुछ भी स्पष्ट नहीं है। मामले की छानबीन की जा रही है। प्रथम दृष्टया मामला खुदकुशी का प्रतीत हो रहा है। ऐसा लग रहा है कि पहले युवक ने युवती को गोली मारी। बाद में खुद को गोली मार ली, लेकिन फिलहाल हत्या और आत्महत्या दो बिंदुओं पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed