{"_id":"5f2695c0c6570722e865f819","slug":"dead-body-of-woman-found-on-agra-lucknow-expressway-in-etawah","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर मिला महिला का शव, हत्या की आशंका, इलाके में फैली दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर मिला महिला का शव, हत्या की आशंका, इलाके में फैली दहशत
Sun, 02 Aug 2020 04:56 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 02 Aug 2020 04:56 PM IST
विज्ञापन
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर मिली महिला की लाश
- फोटो : amar ujala
इटावा में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे के पास ग्रामीणों ने एक अज्ञात महिला का शव देख पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त की कोशिश की लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
आगरा से लखनऊ वाली साइड के चैनल नंबर 122 पर रविवार सुबह दुढहा के ग्रामीण खेतों में शौच क्रिया करने गए तो उन्होंने रेलिंग के पास एक महिला का शव पड़ा देखा। मौके पर पहुंची पुलिस ने शिनाख्त करने की कोशिश की, लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी।
घटना की जानकारी से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि रात में महिला की हत्या करने के बाद उसके शव को फेंका गया है। महिला की उम्र करीब 40 वर्ष है। बताया कि महिला के मुंह से खून निकल रहा था।
विज्ञापन
आशंका है कि गला दबाकर उसकी हत्या की गई है। वहीं, थानाअध्यक्ष चौबिया बलराज शाही ने बताया किसी वाहन की चपेट में आकर महिला दुर्घटना का शिकार हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है जिसकी शिनाख्त करने की प्रयास किए जा रहे हैं।