फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Dead body of unknown youth found hanging, nothing was found in search of clothes, efforts are on to identify

Unnao: फंदे से लटका मिला अज्ञात युवक का शव, कपड़ों की तलाशी में नहीं मिला कुछ, शिनाख्त के प्रयास जारी

Sun, 09 Jul 2023 03:38 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 09 Jul 2023 03:38 PM IST
सार

Unnao Crime: अपराध निरीक्षक राजेश्वर त्रिपाठी ने मौके पर पहुंच जांच की, तो लोहे का शटर अंदर से बद था। शटर कटवाकर अंदर पहुंचे, तो देखा शव रस्सी के फंदे से लटक रहा था।

विज्ञापन
Dead body of unknown youth found hanging, nothing was found in search of clothes, efforts are on to identify
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उन्नाव जिले में पुरवा कस्बे के लंगरपुर चौराहा के पास बने एक मकान में किराए के कमरें में रह रहे युवक का शव फंदे से लटका मिला। दुर्गंध आने की सूचना पर पुलिस ने जांच की। शव कई दिन पुराना है। मृतक की अभी पहचान नहीं हो पाई है।

विज्ञापन

कोतवाली के गांव लंगरपुर निवासी मिश्रीलाल का पुरवा-उन्नाव मार्ग पर लंगरपुर चौराहे पर मकान बना हुआ है। वह परिवार के साथ जम्मूकश्मीर में रहते हैं। यहां उन्होंने करीब दस दिन पहले एक (35) वर्षीय युवक को किराए पर कमरा दिया था।
विज्ञापन

शनिवार को घर से दुर्गंध आने पर लोगों को शक हुआ तो पुलिस को सूचना दी। अपराध निरीक्षक राजेश्वर त्रिपाठी ने मौके पर पहुंच जांच की, तो लोहे का शटर अंदर से बद था। शटर कटवाकर अंदर पहुंचे, तो देखा शव रस्सी के फंदे से लटक रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

कपड़ों की तलाशी में नहीं मिला कुछ
शिनाख्त के लिए कमरे में पड़े युवक के कपड़ों की तलाशी ली, तो उसमें भी कुछ नहीं मिला। मकान को फोन मिलाया, तो बंद जा रहा था। कोतवाल सुरेश सिंह ने बताया कि आसपास लोगों ने दस दिन पहले युवक के आने की जानकारी दी। जांच की जा रही है।

शव के शिनाख्त के प्रयास जारी
फिलहाल शव पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया गया है। युवक कहां रहता है, क्या करता है इसका पता अभी नहीं लग पाया है। मकान मालिक से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है। शव के शिनाख्त के प्रयास जारी हैं। जल्द ही पहचान कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed