{"_id":"5dbb23558ebc3e01802ec508","slug":"dead-body-of-truck-driver-found-who-is-missing-from-diwali","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिवाली के दिन गायब हुए ट्रक चालक की लाश मिलने से मच गया कोहराम, ग्रामीणों ने हाईवे पर लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिवाली के दिन गायब हुए ट्रक चालक की लाश मिलने से मच गया कोहराम, ग्रामीणों ने हाईवे पर लगाया जाम
Fri, 01 Nov 2019 08:24 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
यूपी डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 01 Nov 2019 08:24 AM IST
विज्ञापन
शव मिलने से नाराज ग्रामीणों ने लगाया जाम
- फोटो : अमर उजाला
चित्रकूट में दिवाली के दिन अचानक घर से गायब हुए थानाक्षेत्र के हटवा गांव निवासी ट्रक चालक का शव पांच दिन बाद गांव के बाहर एक खेत में मिलने से सनसनी फैल गई है। शिनाख्त होते ही परिजन व ग्रामीणों ने हत्या कर शव फेंकने व पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। नाराज ग्रामीणों ने हाईवे पर जाम लगाकर डीएम, एसपी को बुलाकर हत्यारों को पकड़ने व दोषियों पर कार्रवाई कराने की मांग कर रहे हैं।
लगभग दो घंटे से जाम लगने के कारण झांसी मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सैकड़ों वाहन फंसे रहे। बृहस्पतिवार की देर शाम को मऊ थानाक्षेत्र के हटवा गांव के बाहर बाजरे के खेत में अज्ञात शव मिलने की सूचना पर पुलिस टीम पहुंची। आसपास के सैकड़ों ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। मृतक की शिनाख्त इसी गांव के शिवमूरत के रूप में हुई।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पांच दिन पहले यह घर से गायब हुए थे। पुलिस को सूचना भी दी गई लेकिन पुलिस ने उन्हें खोजने का प्रयास नहीं किया। ट्रक चालक की हत्या पुलिस की लापरवाही से हुई है और हत्यारे शव खेत में फेंककर भाग गए। मृतक के गले में चोट के निशान हैं और हाथ में रस्सीनुमा कोई चीज बंधी है। ग्रामीणों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाकर शाम करीब सात बजे हाईवे पर जाम लगा दिया।
रात साढे आठ बजे तक हाईवे पर जाम से राष्ट्रीय राजमार्ग पर सैकड़ों वाहन फंसे रहे। ग्रामीणों ने दोषियों पर कार्रवाई करने, हत्यारोपियों को पकड़ने, डीएम एसपी को मौके पर आने व मृतक के परिजनों को मुआवजा दिलाने की मांग कर रहे हैं। मृतक के पुत्र दिलीप कुमार ने बताया कि हटवा गांव निवासी उसके पिता शिवमूरत (50) पुत्र नत्थू उर्फ बहिरा ट्रक चालक थे।

दिवाली की छुट़्टी पर वह अपने गांव लौटे थे। अचानक दोपहर को बाजार जाने की बात कहकर घर से निकले इसके बाद नहीं लौटे। देर शाम को ही मऊ थाने में पिता के गायब होने की तहरीर दी थी। आरोप लगाया कि पुलिस ने दो दिन बाद 29 अक्तूबर को गुमशुदगी दर्ज की लेकिन पुलिस खोजने के लिए नहीं आई। अमर उजाला मेें 31 अक्तूबर को इसकी खबर भी छपी है। मृतक के एक पुत्र एक पुत्री है।
मृतक की पत्नी का पहले बीमारी के चलते निधन हो चुका है। घटना की जानकारी होने पर पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार झा, अपर एसपी बलबंत चौधरी, मऊ सीओ इश्त्यिाक अहमद के अलावा मऊ, रैपुरा, बरगढ़ व मानिकपुर थाने की पुलिस टीम पहुंची। सभी ने जाम हटाने के लिए ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। पुलिस अधीक्षक ने परिजनों की मांग पर कानूनी कार्रवाई करने का आश्वासन। रात नौ बजे जाम खुला।