फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   dead body of the newly married woman was found hanging from the noose, the family members said in laws killed

Kanpur Crime: नवविवाहिता की फंदे से लटकी मिली लाश, घर में फंदे से लटका परिजनों का आरोप- ससुरालियों ने मार डाला

Thu, 10 Aug 2023 01:07 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 10 Aug 2023 01:07 PM IST
सार

Kanpur News: बिधनू थाना प्रभारी प्रद्युम्न सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
dead body of the newly married woman was found hanging from the noose, the family members said in laws killed
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में बिधनू के मटियारा गांव में गुरुवार को नवविवाहिता संदिग्ध स्थितियों में फंदे से लटकी मिली। मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाकर हंगामा काटा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की है। वहीं, फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य इकठ्ठा किए हैं।

विज्ञापन

जूही नहरिया टायर मंडी निवासी रामस्वरूप कनौजिया की बेटी निधी (19) की बीती 30 मई को मटियारा निवासी लोडर चालक अमित दिवाकर (21) से शादी हुई थी। दोनों में प्रेम प्रसंग के चलते दोनों के परिजनों ने शादी कर दी थी। पति अमित के मुताबिक बुधवार शाम को निधी मोबाइल में गेम खेल रही थी। 
विज्ञापन

देर रात जब वह उठा तो, निधी चारपाई में नही थी। अंदर जाकर देखा, तो उसका शव साड़ी के फंदे से बल्ली के सहारे लटक रहा था। सूचना पर पुलिस के साथ पहुंची फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू की। जांच के दौरान मृतका के शरीर पर कई जगह चोटों के निशान मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का है इंतजार
साथ ही प्राइवेट पार्ट के आसपास की जगह में दांत से काटने के निशान मिले। जानकारी पर पहुंचे पिता रामस्वरूप ने हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। बिधनू थाना प्रभारी प्रद्युम्न सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed