फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Dead body of teacher found in Khanti in Kanpur, fear of death in road accident

Kanpur: खंती में पड़ा मिला अध्यापक का शव, सड़क हादसे में मौत की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

Wed, 16 Nov 2022 11:10 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 16 Nov 2022 11:10 AM IST
सार

घाटमपुर थाना क्षेत्र के राहा मोड़ पर संदिग्ध हालत में अध्यापक का शव खंती में पड़ा मिला। पुलिस की प्राथमिक जांच में सड़क हादसे में मौत की आशंका जताई जा रही है।

विज्ञापन
Dead body of teacher found in Khanti in Kanpur, fear of death in road accident
करुणेंद्र सिंह परिहार की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में घाटमपुर कोतवाली क्षेत्र के राहा रोड स्थित एक ईंट भट्टे के समीप मंगलवार सुबह खंती में अध्यापक का शव पड़ा मिला। वहीं, पास में ही बाइक भी पड़ी हुई थी। सोमवार शाम वे अपने गांव से घर के लिए निकले थे। अज्ञात वाहन की टक्कर से हादसे में मौत की बात सामने आ रही है।

विज्ञापन

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।नगर के कुष्मांडा नगर निवासी करुणेंद्र परिहार (55) मुईया गांव स्थित एक निजी कॉलेज में शिक्षक थे। वे खेतीबाड़ी के काम से अक्सर अपने गांव जलाला जाते थे और शाम को लौट आते थे।
विज्ञापन

बेटे ज्ञानेंद्र ने बताया कि सोमवार को भी पिता गांव गए थे। काफी रात कर घर नहीं लौटे। उनका नंबर भी बता रहा था। खोजबीन के बाद भी उनका पता नहीं चल सका। इधर, मंगलवार सुबह राहा रोड पर एक ईंट भट्टे के पास उनके घायल अवस्था में पड़े होने की सूचना मिली। वहीं, पास में ही मोटरसाइकिल भी पड़ी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

किसी तरह उन्हें घाटमपुर सीएचसी लाया गया, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर रामबाबू सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच में सड़क हादसे में मौत होने की बात सामने आ रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। रिपोर्ट आने पर ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed