{"_id":"668abd7131c5bfa59304ed6a","slug":"dead-body-of-student-found-hanging-from-noose-kanpur-news-c-220-1-akb1007-114515-2024-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: फंदे पर लटकता मिला छात्रा का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: फंदे पर लटकता मिला छात्रा का शव
Sun, 07 Jul 2024 09:38 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Sun, 07 Jul 2024 09:38 PM IST
विज्ञापन
शिवली। कोतवाली क्षेत्र के मुगरा जसवंतपुर में शनिवार देर शाम को एक छात्रा का शव घर के दूसरी मंजिल पर बने कमरे में फंदे पर मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल की जांच पड़ताल कर शव का पोस्टमार्टम करवाया है।
मुगरा जसवंतपुर निवासी संजय राजपूत की बेटी शिल्पी देवी 17 इंटरमीडिएट थी छात्रा थी। शनिवार देर शाम को घर की दूसरी मंजिल पर बने कमरे में छत के कुंडे पर दुपट्टे के फंदे से लटकता मिला। जीवित होने की आशंका पर परिजन ने शव फंदे से उतार लिया। अनहोनी पर मां बबली देवी, बहन वंदना, भाई विवेक, अभिषेक व ऋषिकांत रोने लगे। पिता संजय ने बताया कि शनिवार को दोपहर बाद वह परिजन के साथ खेत में खड़ी मूंग की फसल काटने गया था। घर पर बेटी अकेली थी। देर शाम को घर पहुंची पत्नी बबली को घर का मेन गेट खुला मिला। आवाज लगाने पर बेटी के जवाब न देने पर वह दूसरी मंजिल पर पहुंचे तो कमरे में फंदे पर शव लटकता देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फील्ड यूनिट की मदद से साक्ष्य जुटाने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कोतवाल संजय गुप्ता ने बताया कि आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट व जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।