फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   dead body of mother and daughter in the drain,  there was no water to drown, police is checking CCTV, read the

इत्रनगरी शर्मसार...नाले में मां-बेटी का शव: नहीं था डूबने लायक पानी, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस, पढ़ें पूरी कहानी

Tue, 12 Sep 2023 05:56 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 12 Sep 2023 05:56 AM IST
सार

Kannauj Crime: कोतवाल संतोष कुशवाहा ने बताया तहरीर के आधार पर आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति साफ होगी।

विज्ञापन
dead body of mother and daughter in the drain,  there was no water to drown, police is checking CCTV, read the
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कन्नौज जिले के तिर्वा कोतवालह क्षेत्र में तीन महीने की मासूम और उसकी मां का शव सोमवार को नाले में पड़ा मिला। महिला के पिता ने दहेज की मांग पूरी न होने पर दामाद व उसके माता-पिता पर हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति समेत पर आठ ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन

तिर्वा कस्बे के मोहल्ला जवाहर नगर स्थित इंडियन बैंक के पास नाले में एक महिला व उसकी नवजात बच्ची का शव पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को नाले से बाहर निकाला। महिला की शिनाख्त जवाहर नगर मोहल्ला के ही प्रांजुल गौतम की पत्नी सुरभि (30) और उसकी तीन माह की नवजात बच्ची के रूप में हुई।
विज्ञापन

जानकारी पर पहुंचे हरदोई के अरवल थाना क्षेत्र के परचौली गांव निवासी महिला के पिता विद्यासागर ने ससुरालियों पर बेटी की हत्या का आरोप लगाया है। बताया कि बेटी की पांच साल पहले शादी की थी। शादी के बाद दामाद व ससुरालीजन दहेज की मांग को लेकर उनका मानसिक व शारीरिक उत्पीड़न करने लगे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगी पुष्टि
मांग पूरी न होने पर रविवार को बेटी और मासूम बच्ची की हत्या कर शव को नाले में फेंक दिया है। कोतवाल संतोष कुशवाहा ने बताया तहरीर के आधार पर आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति साफ होगी।

नाले में नहीं था डूबने लायक पानी
तिर्वा पुलिस ने महिला के पिता विद्यासागर की तहरीर के आधार पर पति प्रांजुल गौतम, ससुर श्रीकृष्ण, सास रामबेटी, जेठ मनोज, जेठानी संध्या, देवरानी पूनम, देवर कुलदीप व ननद रोली के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाल संतोष कुशवाहा के मुताबिक अब पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है।

10.30 बजे किसी काम से निकली थी महिला
उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। सुरभि के पति प्रांजुल गौतम ने बताया कि रविवार की रात को करीब 10.30 बजे किसी काम को लेकर वह बच्ची के साथ घर से निकली थी। काफी देर तक घर वापस न आने पर खोजबीन शुरू की। इसी दौरान पुलिस को भी सूचना दी थी, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका।

सीसीटीवी फुटेज जांचने व ससुरालियों से पूछताछ के निर्देश
घटना की जानकारी पर एसपी अमित कुमार आनंद ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। महिला के परिजन ने ससुरालीजनों पर हत्या के आरोप की जांच करने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने समेत ससुरालीजनों से पूछताछ करने के आदेश दिए।

घर से करीब 300 मीटर दूर मिला नाले में शव
सोमवार की सुबह सुरभि व नवजात शिशु का शव करीब घर से 300 मीटर दूर नाले में मिला। करीब 10:30 बजे रविवार रात किसी काम के लिए घर से बाहर निकली थी। घर के इतने करीब शव मिलने पर लोगों में कई तरह की चर्चा है। ससुराल के लोगों के मुताबिक पुलिस को जानकारी दी थी।

खड़े हो रहे हैं कई सवाल
हैरानी की बात यह है कि नाले में इतना पानी भी नहीं था कि इसमें डूबकर किसी की जान चली जाए। अगर मान भी लिया जाए कि बरसात में नाले का पानी उफान पर हो, लेकिन उसकी गहराई अधिक नहीं थी। इसमें किसी का डूबना मुश्किल है। ऐसे में नाली में डूबकर महिला की मौत होने की बात पुलिस के गले नहीं उतर रही। यह सभी बिंदु कई सवाल खड़े कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed