फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Dead body of missing fisherman found in Fatehpur Yamuna

UP: बांदा के लापता मछुवारे का फतेहपुर यमुना में मिला शव, हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

Tue, 07 Feb 2023 10:33 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 07 Feb 2023 10:33 AM IST
सार

यूपी के फतेहपुर जिले में लापता मछुवारे का शव मिलने से हड़कंप मच गया। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

विज्ञापन
Dead body of missing fisherman found in Fatehpur Yamuna
रामबरन की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फतेहपुर जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नरौली यमुना घाट में मंगलवार को बांदा से एक फरवरी से लापता मछुवारे का शव मिला है। मछुवारे के बेटे ने चार लोगों पर हत्या की आशंका का सोमवार को मुकदमा दर्ज कराया था। प्रभारी निरीक्षक जेपी शाही ने बताया कि परिजनों को सूचना दी गई है। उनके आने पर शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


बांदा जिले में कमासिन थाना क्षेत्र के अमेढ़ी गांव के नंदूपुर निवासी रामबरन निषाद (45) मछली शिकार पर नाव लेकर एक फरवरी की शाम गढ़ा थाना किशनपुर को निकले थे। इसके बाद घर नहीं पहुंचे। बेटे अजय कुमार निषाद ने बताया कि खोजबीन में पिता के कपड़े नरौली घाट के पास मिले थे।
विज्ञापन


पिता की नाव मडैयन व लखनपुर घाट के बीच मिली है। मछली शिकार के विवाद में पिता को अगवा किया गया। इसके बाद हत्या कर यमुना में फेंका गया है। परिजनों को घटना में गांव के राम प्रकाश निषाद, राजा निषाद, राजेंद्र निषाद, जानी निषाद पर शक है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed