{"_id":"62679978b46f052a1a551d3d","slug":"dead-body-of-missing-farmer-found-in-auraiya-district-police-engaged-in-investigation","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"औरैया: लापता किसान का शव मिला, भूंसे के बंटवारे में हत्या की आशंका, पुलिस छानबीन में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औरैया: लापता किसान का शव मिला, भूंसे के बंटवारे में हत्या की आशंका, पुलिस छानबीन में जुटी
Tue, 26 Apr 2022 12:36 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Tue, 26 Apr 2022 12:36 PM IST
सार
यूपी के औरैया जिले में गेहूं के खेत में लापता किसान का शव मिलने से हड़कंप मच गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
औरैया जिले में तीन दिन से लापता किसान का शव गेहूं के खेत में पड़ा मिला है। मृतक की पुत्री ने भूंसे के बंटवारे के विवाद में पिता की मारपीट कर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
औरैया कोतवाली के भरसेन निवासी 40 वर्षीय सर्वेश कुमार, पुत्र सरवनलाल रविवार शाम से घर नहीं आया था। मंगलवार सुबह उसका शव गांव के बाहर खेतों में पड़ा मिला। घटना की जानकारी पर सीओ सुरेंद्रनाथ पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
मृतक की पुत्री अंशू ने बताया कि पिता रविवार की रात गेहूं कटाई के बाद निकले भूसा का बंटवारा करने गए थे। यहां पर चाची से किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इसके बाद वह घर नहीं लौटे। परिजनों ने मारपीट कर हत्या करने शव खेत में फेंकने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
सीओ सुरेंद्र नाथ ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तहरीर के आधार पर हत्या का मामला दर्ज किया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।