{"_id":"5f4e76428ebc3e5370469805","slug":"dead-body-of-mine-worker-found-in-the-mountain-in-chitrakoot","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चित्रकूट: पहाड़ पर खदान मजदूर का मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकूट: पहाड़ पर खदान मजदूर का मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
Tue, 01 Sep 2020 10:03 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 01 Sep 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
पहाड़ पर खदान मजदूर का संदिग्ध हालात में मिला शव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट जिले में पत्थर खदान पर काम करने वाले मजदूर का शव बहिलपुरवा थाना क्षेत्र के सेमरिया पहाड़ पर संदिग्ध हालात में मिलने से सनसनी फैल गई। मजदूर का शव मिलने की सूचना पर परिजनों में भी कोहराम मच गया।
पहले तो परिजनों फांसी लगाकर खुदकुशी का मामला मानते रहे, लेकिन बाद में जब मौके पर पहुंचे और शव की स्थिति और स्थान को देखा तो हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई करने को कहा है।
सदर कोतवाली कर्वी क्षेत्र के ग्राम ब्यूर के मजरा बहेरा पुरवा निवासी धनराज श्रीवास (45) पुत्र नत्थू प्रसाद पत्थर की खदान पर दो वर्षों से लगातार काम कर रहा था। प्रतिदिन की तरह सोमवार को भी वह मजदूरी करने गया था।

देर शाम तक वापस न आने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। मंगलवार की सुबह कुछ चरवाहों ने बताया कि बहिलपुरवा थाना क्षेत्र के सेमरिया चरणदासी गांव के पत्थर की खदान के समीप स्थित पीपल के पेड़ के नीचे शव मिलने से परिजनों के होश उड़ गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है। मृतक के भाई कामता प्रसाद ने बताया कि भाई के गले में फांसी लगाने के निशान थे। शरीर एक पेड़ के नीचे पहाड़ पर ही पड़ा मिला है। शव नीचे पड़ा मिला, लेकिन कोई रस्सी आदि नहीं मिली।
खुदकुशी करने के काई संकेत भी नहीं मिले हैैं। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। मृतक के सात पुत्र, एक पुत्री, पत्नी गीता का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी जयशंकर सिंह ने बताया कि हत्या या खुदकुशी की जानकारी अभी स्पष्ट नहीं है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद सही जानकारी होगी। परिजनों ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है।