सीमा पर शहीद यूपी के लाल का घर पहुंचा पार्थिव शरीर, गांव में मचा कोहराम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर जिले के सठिगंवा गांव निवासी राजू पांडेय किसान हैं। उनका बेटा विजय कुमार पाण्डेय बीएसएफ में जवान थे। वर्तमान में विजय की पोस्टिंग 33वीं बटेलियन बीएसएफ में थी। वह जम्मू कश्मीर के अखनूर सेक्टर में तैनात थे। सीमा पर पाकिस्तान की तरफ से भारी गोलाबारी की गई। इस घटना में विजय पाण्डेय शहीद हो गए।
शहीद जवान विजय पाण्डेय की 20 जून को शादी होनी थी। 15 जून को उनका तिलक था। इसके लिए शहीद ने छुट्टी के लिए आवेदन भी कर रखा था जो मंजूर हो चुका था। विजय 5 जून से छुट्टी पर घर आने वाला था। शादी की तैयारियां पूरी हो चुकी थीं।
शहीद के घर पहुंची साध्वी निरंजन ज्योति
शहीद विजय पाण्डेय के परिवार को ढांढस बंधाने केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति उनके घर पहुंची।
Fatehpur: Last rites ceremony of BSF jawan Vijay Pandey who lost his life yesterday in ceasefire violation in Jammu & Kashmir's Akhnoor sector pic.twitter.com/tWNRl3Wg2q
— ANI UP (@ANINewsUP) June 4, 2018