{"_id":"5f449b3f77a9d9569f5257e6","slug":"dead-body-of-husband-and-wife-found-in-suspicious-condition-in-banda","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बांदा: पत्नी की हत्या कर युवक ने जान दी, इस हालत में मिले दोनों के शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांदा: पत्नी की हत्या कर युवक ने जान दी, इस हालत में मिले दोनों के शव
Tue, 25 Aug 2020 10:32 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 25 Aug 2020 10:32 AM IST
विज्ञापन
मौके पर लगी भीड़
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा जिले में तिंदवारी के बेंदाघाट गांव में कमरे में दंपति का शव मिला। पति का शव फंदे से लटका था, जबकि पत्नी का शव बेड पर पड़ा था। दोनों की शादी करीब 15 माह पहले हुई थी। युवती गर्भवती थी।
कयास लगाए जा रहे हैं कि पत्नी की हत्या कर युवक ने खुदकुशी की है। फिलहाल घटना की वजह का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। तिंदवारी थाना क्षेत्र के बेंदाघाट गांव में मंगलवार की सुबह घर के बंद कमरे में संतोष कुमार वर्मा (22) पुत्र शिवधानी का शव सीलिंग पर पत्नी की साड़ी से लटका मिला।
उसी कमरे में पलंग पर पत्नी आरती (20) मृत मिली। सुबह सात वर्षीय भांजा कमरे गया तो दोनों का शव देखकर नानी कैलशिया को सूचना दी। संतोष के चाचा राजबहादुर वर्मा ने गांव के पूर्व प्रधान विवेक कुमार सिंह और तिंदवारी थाने में फोन कर सूचना दी।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर नीरज कुमार सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पूर्व प्रधान विवेक भी आ गए। पुलिस ने नायब तहसीलदार राजकुमार भदौरिया की मौजूदगी में शवों को पंचनामे के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों से पूछताछ की।
संतोष के पिता शिवधानी ने घटना की तहरीर दी है। ग्रामीणों में चर्चा है कि पति संतोष ने आरती की हत्या कर खुद भी जान दे दी। आरती के गले में लंबा सा चोट का निशान था। आंख के पास से खून निकलने के निशान थे। इंस्पेक्टर नीरज कुमार सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह स्पष्ट होगी।