{"_id":"6ae88232b8aae2063c0e6e89","slug":"banda-pollution-control-board-je-caught-by-the-vigilance-department-while-accepting-bribe-of-one-lakh-rupees-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांदा: एक लाख रुपये की रिश्वत लेते प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का जेई विजिलेंस के हत्थे चढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांदा: एक लाख रुपये की रिश्वत लेते प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का जेई विजिलेंस के हत्थे चढ़ा
Mon, 02 Nov 2026 06:01 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: Shikha Pandey
Updated Mon, 02 Nov 2026 06:01 PM IST
विज्ञापन
कार्यालय के बाहर मौजूद लोग
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय में तैनात अवर अभियंता (जेई) सलमान को विजिलेंस टीम ने एक लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ लिया। आरोपी मूलरूप से मेरठ जिले का निवासी है और बांदा में आवास विकास कॉलोनी स्थित एलआईसी बिल्डिंग के पीछे रहता है।
विज्ञापन
पकड़े गए जेई की पहचान सलमान पुत्र नसरुद्दीन निवासी मकान नंबर 235, रसूलपुर, औरंगाबाद, थाना भावनपुर, जिला मेरठ के रूप में हुई है। वह बांदा स्थित उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय में तैनात था। विजिलेंस टीम ने उसे एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन