फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लापता पति-पत्नी की लाशें जंगल में लहूलुहान हालत में पड़ी मिलीं, पुलिस के हाथ लगा ये बड़ा सुराग

Tue, 05 Jun 2018 07:54 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 05 Jun 2018 07:54 PM IST
विज्ञापन
dead body of Husband and wife found in forest
घटनास्थल पर पड़ा तमंचा। 
बुंदेलखंड के जालौन (उरई) में दंपति के लहूलुहान शव मिलने से हड़कंप मच गया। पत्नी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या की गई थी, जबकि पति की गर्दन में लगी गोली उसके जबड़े को चीरती हुई निकल गई थी। शव के पास ही 315 बोर का तमंचा भी पड़ा मिला है। एसपी अमरेंद्र प्रसाद का कहना है कि पति-पत्नी के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था। इसलिए अनुमान है कि पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या करने के बाद पति ने खुद को गोली से उड़ाया होगा। बाकी स्थिति पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर स्पष्ट होगी।


आगे की स्लाइड में पढ़ेंः- पति पत्नी दोनों सोमवार की शाम से लापता थे...

 

dead body of Husband and wife found in forest
अनीता के पिता से पूछताछ करते अधिकारी।  

पुलिस ने बताया कि ददरी गांव निवासी रामसिंह (35) पुत्र कामता प्रसाद अपनी पत्नी अनीता (30) और दो बच्चों वर्षा (10) और जितेंद्र (8) के साथ रहता था। पति पत्नी दोनों सोमवार की शाम से लापता थे। मंगलवार सुबह ग्रामीण जब दोनों को तलाशने के लिए गांव से कुछ दूर स्थित जंगल में पहुंचे तो दोनों के लहूलुहान शव आसपास पड़े देख उनके होश फाख्ता हो गए। अनीता का शरीर कुल्हाड़ी के जख्मों से भरा था और रामसिंह की गले पर दांयी ओर गोली लगने से मौत हो चुकी थी।

आगे की स्लाइड में पढ़ेंः- रामसिंह के दाहिने हाथ के पास ही एक तमंचा पड़ा था...

dead body of Husband and wife found in forest
घटनास्थल पर लगी लोगों की भीड़। 

अनीता के शव के पास कुल्हाड़ी जबकि रामसिंह के दाहिने हाथ के पास ही एक तमंचा पड़ा था। जिसमें कारतूस का खोखा फंसा था, उसकी जेब से एक जिंदा कारतूस, मोबाइल फोन, 50 रुपये और गुटखा भी मिला। सूचना पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से कुछ साक्ष्य लिए और तमंचे से अंगुलियों के निशान एकत्र किए। अपर पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र नाथ तिवारी का कहना है कि मायकेवालों ने भी पति के खिलाफ ही अनीता की हत्या की तहरीर दी है। फिर भी जांच पड़ताल की जा रही है। 
 

आगे की स्लाइड में पढ़ेंः- दो साल से चल रहा था दोनों में विवाद...
 

विज्ञापन
विज्ञापन
dead body of Husband and wife found in forest
झाड़ियों की बीच पड़ी कुल्हाड़ी। 
अनीता के कदौरा स्थित गररेही गांव निवासी पिता गया प्रसाद भी महिलाओं के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस को बताया कि 2006 में अनीता की शादी हुई थी और 2016 से पति-पत्नी के बीच कोर्ट में विवाद चल रहा था। अभी दो माह पहले मार्च में ही समझौता कर रामसिंह बेटी को वापस ददरी गांव लाया था। क्या पता था कि बेटी अब दोबारा कभी मायके नहीं आ सकेगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed