{"_id":"64427405d382c8231e02dc53","slug":"dead-body-of-farmer-found-hanging-from-mango-tree-in-hardoi-relatives-said-they-had-left-to-go-to-the-farm-2023-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi: किसान का शव मिलने से सनसनी, आम के पेड़ से लटकता मिला, परिजन बोले- खेत जाने के लिए निकले..फिर नहीं लौटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi: किसान का शव मिलने से सनसनी, आम के पेड़ से लटकता मिला, परिजन बोले- खेत जाने के लिए निकले..फिर नहीं लौटे
Fri, 21 Apr 2023 05:02 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Fri, 21 Apr 2023 05:02 PM IST
सार
Hardoi News: खजुरहरा गांव के पास आम के पेड़ से किसान का शव लटकता मिला है। किसान ने आत्महत्या क्यों की है। इसका किसी के पास फिलहाल कोई भी जवाब नहीं है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
आम का पेड़
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरदोई जिले में एक अधेड़ घर से खेत पर जाने की बात कह कर निकला था। उसी बीच वहीं रास्ते में उसका शव आम के पेड़ में लटकता हुआ देखा गया। इसका पता होते ही परिजन घटना स्थल पर पहुंचे। सुरसा थाना के भगवान पुरवा गांव निवासी जदुनाथ (50) खेती-किसानी करता था।
विज्ञापन
उसके परिवार में पत्नी के अलावा चार बच्चे हैं। जदुनाथ के पुत्र अवनीश ने बताया उसका पिता शुक्रवार की सुबह खेत पर जाने के लिए घर से निकला था। उसके कुछ ही देर बाद खजुरहरा गांव के बाहर खड़े आम के पेड़ में काफी ऊंचाई से गमछे से बंधा हुआ शव फांसी पर लटकते हुए लोगों ने देखा।
विज्ञापन
इसकी सूचना उसे मिली। सभी रोते-बिलखते हुए घटना स्थल पर पहुंचे। आखिरकार जदुनाथ ने आत्महत्या क्यों की? इसका किसी के पास फिलहाल कोई भी जवाब नहीं है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेते हुए उसका पोस्टमार्टम कराया है। कोतवाल ओपी सिंह ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन