फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Dead body of BSC girl student found in canal, family said murder happened after rape, boys used to talk on pho

Kannauj: नहर में मिला BSC छात्रा का शव, परिजन बोले- दुष्कर्म के बाद हुई है हत्या, फोन पर बात करते थे लड़के

Sat, 08 Jul 2023 01:33 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 08 Jul 2023 01:33 PM IST
सार

Kannauj Crime: सीओ तिर्वा शिवप्रताप सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और जांच पूरी होने के बाद ही पूरी बात सामने आएगी। परिजनों ने दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई है।

विज्ञापन
Dead body of BSC girl student found in canal, family said murder happened after rape, boys used to talk on pho
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कन्नौज जिले में एक दिन पहले कॉलेज से वापसी में गायब हुई बीएससी की एक छात्रा का शव नहर में मिला है। उसके वापस न आने से परिजन परेशान थे। पुलिस को बताने पर भी मदद नहीं मिली थी। शव की हालत देखकर परिजनों ने दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई है।

विज्ञापन

पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की बात कही है। यह घटना ठठिया थाने की सुरसी चौकी क्षेत्र के एक गांव की है। यहां की 19 वर्षीय छात्रा तिर्वा नगर के एक महिला डिग्री कॉलेज में बीएससी सेकेंड ईयर में पढ़ती थी।
विज्ञापन

एक दिन पहले शुक्रवार को वह परीक्षा देने के लिए अपने कॉलेज गई थी।  दोपहर तक वह घर वापस नहीं लौटी। इसे लेकर परिजन परेशान हुए। उसके मोबाइल पर कॉल की, तो एक बार घंटी गई। उसके बाद फोन स्विच ऑफ हो गया। परेशान परिजनों ने लड़कियों से संपर्क किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

घर की बजाय...छात्रा कहां चली गई
उन्होंने बताया कि वह उन लोगों के साथ ही कॉलेज से वापस हुई थी। ऐसे में घर की बजाय वो कहां चली गई, जिससे परिजन परेशान हो गए। परिजनों ने आसपास क्षेत्र में उसकी तलाश शुरू कर दी। जब उसका कहीं पता नहीं चला, तो पुलिस को सूचना दी गई।

नहर में उतराता मिला शव
छात्रा की खोज करने की बजाय पुलिस ने परिजनों से उसका इंतजार करने की बात कही। शनिवार सुबह परिजनों ने फिर से तलाश शुरू कर दी। इसी बीच गांव के पास के नहर में उसका शव पानी में दिखा। सूचना पर सीओ तिर्वा शिवप्रताप सिंह और ठठिया थानाध्यक्ष विक्रम सिंह पहुंच गए।

दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका
पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ की। परिजनों ने दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई है। सीओ तिर्वा शिवप्रताप सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और जांच पूरी होने के बाद ही पूरी बात सामने आएगी।

फोन पर बात करते थे गांव के लड़के
बातचीत के दौरान परिवार वालों ने बताया कि कुछ दिन पहले गांव के ही एक युवक ने फोन कर सगाई को लेकर छात्रा को धमकी दी थी। जिस युवक ने धमकी दी थी, वो दिल्ली में रहकर प्राइवेट जॉब करता है। बकरीद में घर आया था, तब से यहीं है।

शादी तय होने का हवाला देकर टाल जाती थी छात्रा
यही नहीं, गांव के कुछ युवक मोबाइल पर कॉल कर के छात्रा से बात करने का प्रयास करते थे, लेकिन शादी तय होने का हवाला देकर छात्रा उन युवकों से बात करने से इनकार कर देती थी। इस कारण गांव के ही युवक उससे खुन्नस रखने लगे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed