फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Dead body of BDCs father found in the field, son said murder happened in land dispute, police engaged in inves

Fatehpur: खेत में मिला बीडीसी के पिता का शव, बेटा बोला- जमीनीं विवाद में हुई है हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Thu, 22 Jun 2023 02:26 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 22 Jun 2023 02:26 PM IST
सार

Fatehpur Crime: बिंदकी कोतवाली क्षेत्र में बीडीसी के पिता का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एसपी ने बताया कि मामले में एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है।

विज्ञापन
Dead body of BDCs father found in the field, son said murder happened in land dispute, police engaged in inves
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फतेहपुर जिले के बिंदकी कोतवाली क्षेत्र में संदिग्ध हालातों में बीडीसी के पिता का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सुबह छह बजे ग्रामीणों ने शव देखा, तो परिजनों और पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन

मामला खूंटा गांव का है, जहां बीडीसी के वृद्ध पिता का शव खेतों में पड़ा मिला। परिजनों ने जमीनी विवाद के चलते हत्या का आरोप लगाया है। बीडीसी नीरज के पिता रामकिशुन अपने खेतों में मजदूरों से काम करा रहे थे। उनके जाने के बाद वृद्ध खेतों में पानी लगाने के लिए रूक गए।
विज्ञापन

देर शाम जब पिता वापस घर नहीं पहुंचे, तो उनका बेटा नीरज खेतों की तरफ उन्हें ढूंढने भी गया था। हालांकि वो खेतों में मौजूद नहीं थे। अगली सुबह तड़के सुबह खेतों में उनका शव पाया गया। मामले की जानकारी मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने संदिग्ध को हिरासत में लिया
ग्रामीणों की सूचना पर कोतवाली पुलिस पहुंची। सुबह 10:30 बजे एसपी राजेश कुमार, एसपी विजय शंकर मिश्र और सीओ सुशील कुमार दुबे भी मौके पर पहुंचे।। पुलिस ने इस मामले में एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। साथ ही, जल्द ही खुलासे की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed