फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Dead body of army soldier reaches village

Kanpur News: सेना के जवान का शव पहुंचा गांव

Mon, 15 Apr 2024 12:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Mon, 15 Apr 2024 12:06 AM IST
विज्ञापन
Dead body of army soldier reaches village
रसूलाबाद। कानपुर नगर के सचेंडी में बोल्डर से कार टकरा जाने से सेना के जवान की मौत हो गई थी। रविवार को शव पैतृक गांव उरिया पहुंचे पर कोहराम मच गया। गार्द सलामी के बाद परिजनों ने खेरेस्वर घाट पर जवान का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

सेवानिवृत्त फौजी राजेंद्र सिंह यादव ने बताया कि वह वर्तमान में कानपुर के केशवपुरम में रहते हैं। बेटा सुमित यादव दिल्ली के सेना भवन में तैनात था। उसकी शादी नहीं हुई थी। शुक्रवार को बेटा पैतृक गांव उरिया गया था। इसके बाद उसके दोस्त नूरा, मनिया व अभिषेक पाल निवासी पनकी भी वहां पहुंच गए। शनिवार शाम को बेटे को ड्यूटी पर जाने के लिए ट्रेन पकड़नी थी। इसलिए चारों तड़के कानपुर के लिए निकले थे। सचेंडी में कार के बोल्डर से टकरा जाने से बेटे की मौत हो गई। रविवार दोपहर को पोस्टमार्टम के बाद उसका पार्थिव शरीर पैतृक गांव पहुंचने पर परिजन रो-रोकर बेहाल हैं। शाम को परिजनों ने कानपुर के खेरेस्वर स्थित घाट पर जवान का अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन

---
बाइक की टक्कर से महिला घायल

रसूलाबाद। थाना क्षेत्र के बरई झाल कहिंजरी निवासी बिटान देवी रविवार रात करीब आठ बजे कानपुर- कहिंजरी मार्ग पर लगे हैंडपंप से पानी पीकर घर लौट रही थी। इसी बीच कहिंजरी की ओर से काई तेज रफ्तार बाइक ने उसे टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे सीएचसी लेकर पहुंचे। वहां डॉ. सौरभ शाक्य ने पैर टूटा होने की वजह से हैलट कानपुर रेफर कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed