फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Dead body of a youth found in bushes, suspected to have been murdered and thrown away

Kanpur News: झाड़ियों में मिला युवक का शव, हत्या कर फेंके जाने की आशंका

Thu, 07 May 2026 01:46 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Thu, 07 May 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a youth found in bushes, suspected to have been murdered and thrown away
रूरा। झींझक-रूरा मार्ग पर धनीरामपुर के पास बुधवार सुबह झाड़ियों में एक युवक का शव पड़ा मिला। हत्या कर शव फेंके जाने की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए। शव कई दिन पुराना होने पर शिनाख्त नहीं हो सकी। इस पर पुलिस ने आस-पास के थानों में संपर्क किया है।
विज्ञापन

धनीरामपुर के पास नहर पटरी किनारे से दुर्गंध आने पर स्थानीय लोग झांड़ियों के पास पहुंचे तो उन्हें एक शव पड़ा मिला। इस पर रूरा थाना को सूचना दी गई। मौके पर थानाध्यक्ष सुधीर भारद्वाज मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आस-पास के लोगों से पहचान कराने की कोशिश की लेकिन कोई शव की पहचान नहीं कर सका। वहीं, स्थानीय लोग शव की स्थिति देख हत्या कर फेंके जाने की आशंका जताते रहे।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष सुधीर भारद्वाज ने बताया कि शव करीब छह से सात दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। मृतक की उम्र लगभग 40 वर्ष लग रही है। मृतक का हुलिया रंग सांवला, कद औसतन है। वह चैक शर्ट, ब्राउंट कलर की पैंट, लाल कलर की बेल्ट पहने हुए हैं। दाहिने हाथ की कलाई पर कलावा बधा है। उसके पास से कुछ भी ऐसा नहीं मिला जिससे पहचान हो सके। कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed