{"_id":"666b3454ca7106bb6a06d65d","slug":"dead-body-of-a-young-man-found-lying-in-the-bushes-not-identified-kanpur-news-c-220-1-akb1007-113596-2024-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: झाड़ियों में पड़ा मिला युवक का शव, शिनाख्त नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: झाड़ियों में पड़ा मिला युवक का शव, शिनाख्त नहीं
Thu, 13 Jun 2024 11:33 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Thu, 13 Jun 2024 11:33 PM IST
विज्ञापन
झींझक। झींझक- कंचौसी कैनाल रोड स्थित लौआ सिंह की मड़ैया गांव के सामने झाड़ियों में बुधवार दोपहर एक युवक का शव पड़ा मिला। स्थानीय लोगों ने हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने साक्ष्य जुटाए। शिनाख्त न हो पाने पर शव मोर्चरी में रखवाया है।
लौआ सिंह की मड़ैया में सड़क किनारे झाड़ियां खड़ी है। गुरुवार दोपहर बदबू आने पर गढ़ी महेरा के चौकीदार रामलखन ने मौके पर जाकर देखा तो एक 30 वर्षीय युवक का शव पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की आसपास के लोगों से शिनाख्त करवाने की कोशिश की। मगर शव के तीन से चार दिन पुराने होने की वजह से पहचान नहीं हो सकी। मौके पर बुलाई गई फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। इधर पुलिस शव की पहचान के लिए लोगों से प्रयास करती रही। मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने हादसा तो कुछ ने हत्या कर शव फेंके जाने की बात कही। मंगलपुर थाना प्रभारी देवेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि शव करीब तीन से चार दिन पुराना है। मृतक के चेकदार शर्ट व काली लोवर पहने हुए है। शिनाख्त के लिए आसपास के थाना व सोशल मीडिया की सहायता ली जा रही है। हर बिंदुओं पर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति साफ होगी।