{"_id":"6147952e8ebc3e7d131a4fbe","slug":"dead-body-of-a-young-man-found-hanging-from-a-tree-in-rewan-village-of-kanpur-dehat-akbarpur-news-knp653200463","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर देहात के रेवां गांव में पेड़ में फंदे से लटका मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर देहात के रेवां गांव में पेड़ में फंदे से लटका मिला युवक का शव
विज्ञापन
कानपुर देहात के रेवां गांव में मोहित की मौत पर बिलखते परिजन। (संवाद)
- फोटो : AKBARPUR
संदलपुर। रेंवा गांव में एक युवक का शव रविवार की भोर गांव के बाहर पेड़ में रस्सी के फंदे से लटका मिला। शव देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
मंगलपुर के रेंवा गांव निवासी सुंदरलाल की आर्थिक स्थिति कमजोर है। उसका पुत्र मोहित कुमार (19) ठेले पर सब्जी बेचता था। बेहद कम आमदनी को लेकर घर में अक्सर विवाद होता था। इससे वह परेशान रहता था।
शनिवार की शाम को मोहित फेरी लगाकर आया और खाना खाकर कमरे में सोने चला गया। रविवार सुबह परिजन जागे तो मोहित कमरे में नहीं मिला। इस पर परिजन उसे खोजने लगे।
विज्ञापन
गांव के बाहर रघुबीर के खेत में लगे आम के पेड़ पर फंदे पर मोहित का शव लटका देख पिता बिलखने लगे। कुछ देर बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। चौकी प्रभारी संदलपुर रणजीत सिंह ने बताया कि मृतक के पिता की ओर से सूचना दर्ज कराई गई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।