फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Dead body of a semi-insane youth found on the river bank, brothers reached there and identified it

Auraiya: नदी किनारे मिला अर्द्ध विक्षिप्त युवक का शव, भाइयों ने पहुंचकर की शिनाख्त, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Wed, 28 Feb 2024 01:26 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 28 Feb 2024 01:26 PM IST
सार

Auraiya News: दिबियापुर थाना क्षेत्र में अर्द्ध विक्षिप्त युवक का शव नदी किनारे मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक मुकेश बाबू ने बताया कि मृतक की पत्नी लगभग 15 वर्ष पहले चली गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण पता लग सकेगा।

विज्ञापन
Dead body of a semi-insane youth found on the river bank, brothers reached there and identified it
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

औरैया जिले में कंचौसी चौकी के गांव मधवापुर से गायब अर्द्ध विक्षिप्त युवक का शव बुधवार तड़के संदिग्ध अवस्था में गांव के बाहर सेंगर नदी किनारे मिला। परिजनों ने शव की शिनाख्त की। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन

बुधवार सुबह गांव मधवापुर में सेंगर नदी के किनारे कुछ महिलाएं पुरुष शौच क्रिया के लिए गईं थीं। यहां पर एक युवक का शव नदी किनारे पड़ा देखा। गांव के अरुण कुमार और शिव कुमार ने शव की शिनाख्त अपने भाई रमेश दोहरे (45) पुत्र स्व. गया प्रसाद दोहरे के रूप में की।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे सीओ भरत पासवान, प्रभारी निरीक्षक थाना दिबियापुर मुकेश बाबू चौहान ने पड़ताल की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रभारी निरीक्षक मुकेश बाबू ने बताया कि मृतक अर्द्ध विक्षिप्त था। रात आठ बजे तक गांव के लोगों ने मृतक को गांव में घूमते देखा था। मृतक की पत्नी लगभग 15 वर्ष पहले चली गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण पता लग सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed