{"_id":"6afb524efc1e745edd07c1aa","slug":"fir-against-four-for-murder-of-lic-employee-auraiya-news-c-211-1-aur1009-154998-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: एलआईसी कर्मी की हत्या के आरोप में चार पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: एलआईसी कर्मी की हत्या के आरोप में चार पर प्राथमिकी
विज्ञापन
औरैया। शहर कोतवाली क्षेत्र के सत्तेश्वर मोहल्ले में एलआईसी कर्मी की मौत के मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। परिजनों का आरोप है कि रंजिश के चलते दिल के मरीज के सीने पर लात मारी गई थी।
सत्तेश्वर मोहल्ला निवासी अतुल कुमार राठौर ने पुलिस को बताया कि रविवार दोपहर करीब 12 बजे वह अपने भाई हर्षित राठौर और पिता रामचंद्र राठौर के साथ निर्माणाधीन मकान के बाहर खड़े होकर काम करवा रहे थे। इसी दौरान रंजिश में जितेंद्र सविता, सतेंद्र सविता, नितिन सविता और अन्नू सविता वहां आकर गाली-गलौज करने लगे। अतुल और रामचंद्र ने विरोध किया। आरोप है कि हमलावरों ने जितेंद्र को पिता रामचंद्र के सीने पर लात मारने के लिए उकसाया। जितेंद्र ने पिता के सीने पर लात मार दी, जिससे वे अचेत होकर जमीन पर गिर गए। आरोपी परिवार को धमकी देकर मौके से भाग निकले।
घायल एलआईसी कर्मी रामचंद्र को जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार, मृतक की हृदयगति रुकने से मौत की पुष्टि हुई है। सीओ अभितेश सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर चार आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस जल्द ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करेगी।