फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Dead body of a newborn girl found in a garbage heap in Fatehpur, dogs were eating her legs

Fatehpur: कूड़े में मिला नवजात बच्ची का शव, कुत्ते नोचकर खा रहे थे पैर, पुलिस बोली- गर्भपात कराकर फेंका

Tue, 04 Apr 2023 10:40 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 04 Apr 2023 10:40 PM IST
सार

Fatehpur Crime: किशनपुर इलाके में किसी ने नवजात बच्ची को झाड़ियों में फेंक दिया, जिसको कुत्ते नोचकर खा रहे थे। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की है। पुलिस छह से सात माह का नवजात मान रही है।

विज्ञापन
Dead body of a newborn girl found in a garbage heap in Fatehpur, dogs were eating her legs
फतेहपुर में मिला नवजात का शव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फतेहपुर जिले के किशनपुर इलाके में मंगलवार सुबह कूड़े के ढेर से एक नवजात का शव मिला। इस शव को कुत्ते नोचकर खा रहे थे। यह देखकर ग्रामीण दौड़कर पहुंचे। कुत्तों को भगाया और पुलिस को खबर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन

ग्रामीणों के बीच शव को लेकर कई तरह की चर्चाएं हैं।थाना क्षेत्र के चंदापुर मजरे गढ़ा गांव में मोबाइल टावर के पास शव कूड़े के ढेर में पड़ा था। रास्ते से गुजर रहे ग्रामीणों ने शव के आसपास कुत्तों को मंडराते देखा। ग्रामीणों ने कुत्तों को खदेड़ा।
विज्ञापन

कुत्ते शव का एक पैर खा चुके थे। ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। ग्रामीणों ने बताया कि पहले भी नवजात शव मिल चुके हैं। अंदाजा लगाया जा रहा है कि बच्ची होने की वजह से किसी ने गर्भपात कराया होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस बोली- दो दिन पुराना लग रहा है शव
पुलिस शव को दो दिन पुराना मान रही है। प्रभारी निरीक्षक जेपी शाही ने बताया कि शव छह से सात माह की बच्ची का प्रतीत हो रहा है। किसी ने शव को कपड़े में लपेटकर फेंका होगा। कुत्ते शव को खींचकर लाए हैं। ग्रामीणों की सूचना पर कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed