{"_id":"664a3d5830c520e7d30c0ea9","slug":"dead-body-of-a-mechanic-who-was-coming-home-to-attend-his-son-birthday-was-found-near-his-house-2024-05-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: बेटे के जन्मदिन में शामिल होने के लिए घर आ रहे मिस्त्री का घर के पास मिला शव, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: बेटे के जन्मदिन में शामिल होने के लिए घर आ रहे मिस्त्री का घर के पास मिला शव, जांच में जुटी पुलिस
Sun, 19 May 2024 11:27 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 19 May 2024 11:27 PM IST
सार
Kanpur News: घर के पास मिस्त्री का शव मिलने से हड़कप मच गया। मामला पनकी थानाक्षेत्र का है। परिजनों ने करंट देकर मारने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बेटे के जन्मदिन में शामिल होने के लिए बाराबंकी से घर आ रहे बिजली मिस्त्री का शव पिता के घर के पास पड़ा मिला। शरीर पर जले के निशान मिलने पर पिता और अन्य परिजनों ने करंट लगाकर मारकर शव फेंकने का आरोप लगाया है। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
गंगागंज निवासी अमित कुमार राठौर (45) बिजली मिस्त्री का काम करता था। वह ठेकेदार आरके शर्मा के साथ रहकर अलग-अलग साइट पर काम करते थे। ठेकेदार के कहने पर वह बाराबंकी स्थित राम सनेही घाट के पास साइट पर कर रहा था। शनिवार को अमित ने बेटे कुनाल के जन्मदिन पर घर जाने की बात कहकर छुट्टी मांगी थी। पुलिस ने बताया कि वह रात में साइट से निकल गए। इस दौरान रात करीब 11 बजे के बाद तक उसने साइट पर मौजूद दूसरे कर्मचारी से बातचीत की लेकिन फिर उसका फोन नहीं लगा।

अमित के पिता रामदास रविवार सुबह पनकी थाने गए और गुमशुदगी की जानकारी दी। इस बीच पनकी पुलिस को रामा पैलेस से टेलीफोन कालोनी जाने वाले रास्ते पर अमित का शव सड़क किनारे मिलने की जानकारी मिल गई। पिता का कहना है कि मौके से अमित का फोन नहीं मिला है। उन्होंने करंट से जलाकर हत्या कर शव फेंके जाने का आरोप लगाया है। पनकी थाना प्रभारी मानवेंद्र सिंह ने बताया पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण साफ नहीं हुआ है। बिसरा सुरक्षित रखा गया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।