फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Dead body of a girl found lying in the fields, no injury marks on the body, father said no enmity with anyone

Hamirpur: खेतों में पड़ा मिला युवती का शव, शरीर पर चोट के निशान नहीं, पिता बोला- किसी से कोई रंजिश नहीं है

Wed, 15 May 2024 10:05 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 15 May 2024 10:05 AM IST
सार

Hamirpur News: भरुआसुमेरपुर थाना क्षेत्र में खेतों में युवती का शव पड़ा मिला है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। चौकी इंचार्ज का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद ही हत्या या आत्महत्या की गुत्थी सुलझ सकेगी।

विज्ञापन
Dead body of a girl found lying in the fields, no injury marks on the body, father said no enmity with anyone
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हमीरपुर जिले में भरुआ सुमेरपुर थाना क्षेत्र के इंगोहटा गांव में निजी नलकूप से करीब 500 मीटर दूर एक युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस का मानना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या या आत्महत्या की गुत्थी सुलझ सकेगी।

विज्ञापन

इंगोहटा गांव निवासी जयप्रकाश उर्फ पप्पू मिश्रा का निजी नलकूप है, जिसमें वह परिवार सहित रहता है। उसके चार बेटियां व दो बेटे हैं।उन्होंने बताया कि मंगलवार की  रात करीब नौ बजे वह पत्नी सहित बच्चों के साथ खाना खाने के बाद सो गए। सुबह जगने पर जब खुशी मिश्रा (16) अपने बिस्तर पर नहीं मिली।
विज्ञापन

तब परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। कुछ देर बाद उसका शव नलकूप से करीब 500 मीटर दूर बंधी किनारे पड़ा मिला। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। चौकी इंचार्ज राजवीर सिंह ने बताया कि मृतका के शरीर पर कहीं चोट आदि के निशान नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पिता बोला- किसी से कोई रंजिश नहीं है
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही घटना का कारण पता चल सकेगा। मृतका अपने पीछे पिता, मां मालती सहित भाई-बहनों को रोता बिलखता छोड़ गई है। पिता का कहना है कि उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं है। बेटी की हत्या की गई या उसने आत्महत्या की इसकी जानकारी उसे नहीं है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed