फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Dead body of a child found lying in the field

Kanpur News: खेत में पड़ा मिला बालक का शव

Sat, 12 Oct 2024 01:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sat, 12 Oct 2024 01:01 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a child found lying in the field
फोटो संख्या 32 अयांश उर्फ अंशू की फाइल फोटो। स्रोत:परिजन
विज्ञापन




फोटो संख्या 35 खेड़ा धौलपुर पहुंच कर घटना की जानकारी करते एसएसपी संजय कुमार वर्मा। संवाद

फोटो संख्या 36 घटना स्थल पर जांच पड़ताल करते एसएसपी संजय कुमार वर्मा। संवाद



गला घोंटकर हत्या की आशंका, खेड़ा धौलपुर गांव में हुई घटना



संवाद न्यूज एजेंसी

जसवंतनगर। खेड़ा धौलपुर गांव में कन्या लंगूर भोज के लिए निकले पांच वर्षीय मासूम बालक का शव घर से लगभग 500 मीटर दूर खेत में संदिग्ध हालात में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस व फोरेंसिक टीम ने जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।



खेड़ा धौलपुर गांव निवासी मंशाराम उर्फ रमाकांत प्रजापति का पुत्र अयांश उर्फ अंशू (05) शुक्रवार सुबह गांव में रामनवमी के अवसर पर कन्या, लंगूर भोज के लिए बच्चों के साथ निकला था। लेकिन, जब दोपहर तक वह घर नहीं पहुंचा, तो परिजनों ने गांव के लोगों के साथ आसपास और ब्रह्माणी देवी मंदिर तक खोजबीन की, देर शाम लगभग करीब सात बजे महेश कुमार चक के बाजरे के खेत में अयांश का शव पड़ा मिला।
विज्ञापन


बच्चे के गले में पड़ा धागा उसकी गर्दन में कसा हुआ था। आशंका है कि उसी धागे से गला घोंटकर जान ली गई है। कान के आस-पास भी खरोंच के निशान पाए गए हैं। बच्चे के शव मिलने की सूचना पर पुलिस व फोरेंसिक टीम के अलावा डॉग स्क्वायड ने जांच पड़ताल की। घटना की जानकारी पर एसएसपी संजय कुमार वर्मा, एसपी सिटी अभयनाथ त्रिपाठी भी मौके पर पहुंचे, बच्चे के परिजनों से घटना के बारे में जानकारी ली। बच्चे के पिता महाराष्ट्र में किसी फैक्ट्री में काम करते हैं। मासूम चार बहनों में इकलौता था। पूर्व सांसद रघुराज सिंह शाक्य का पैतृक गांव होने की वजह से वह भी मौके पर पहुंचे और पुलिस से निष्पक्ष जांच करने की मांग की है। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि बच्चे के शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं मिले हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह पता चलेगी। घटना के खुलासे के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। इसमें जो भी दोषी होगा उसपर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed