{"_id":"68ffe01f912f21cffa0eb82f","slug":"dead-body-found-naked-in-under-construction-house-of-police-officer-kanpur-news-c-362-1-ka11013-133998-2025-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: दरोगा के निर्माणाधीन मकान में नग्न अवस्था में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: दरोगा के निर्माणाधीन मकान में नग्न अवस्था में मिला शव
विज्ञापन
कानपुर। चकेरी थाना क्षेत्र के सनिगवां के सजारी गांव में पीएसी में तैनात दरोगा के दो मंजिला मकान की दूसरी मंजिल में सोमवार को कई दिन पुराना नग्र अवस्था में शव पड़ा मिला। सूचना पर एसीपी चकेरी व पुलिस बल पहुंचा। फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
गिरिजानगर निवासी रामचंद्र राजपूत श्यामनगर स्थित 37वीं बटालियन पीएसी में दरोगा हैं। उनका एक निर्माणाधीन मकान सजारी गांव में भी है। दरोगा के बेटे मानपाल सिंह ने पुलिस को बताया कि मकान में कोई नहीं रहता है। वह दिवाली पर मकान में पूजा करने आए थे। तब से घर बंद पड़ा है। सोमवार की दोपहर को वह मकान में सफाई करने पहुंचे थे। दरवाजा खोलते ही दुर्गंध आई। दूसरी मंजिल के बरामदे में युवक का शव मिला। पुलिस के अनुसार आसपास पूछताछ में पता चला कि बीती 19 अक्टूबर को एक नग्न अवस्था में मानसिक विक्षिप्त टहल रहा था। उसे दरोगा के मकान के पास बैठे देखा गया था। शव उसी के होने की आशंका है। एसीपी चकेरी अभिषेक पांडेय ने बताया कि मृतक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक की शिनाख्त के प्रयास किये जा रहे हैं। तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।- अभिषेक पांडे, एसीपी चकेरी