फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   dead body found in hamirpur

हमीरपुर: बेतवा नदी किनारे पेड़ से लटकी मिली युवक की लाश, परिजनों ने लगाया ये आरोप

Sat, 10 Nov 2018 10:09 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 10 Nov 2018 10:09 AM IST
सार

- परिजनोें का आरोेप हत्या कर फेंका गया 
- पुलिस का कहना टीेले गिरकर हुई मौत  
- पिता ने लगाया हत्या का आरोप, पुलिस ने टीले से गिरने से मौत का होना बताया  

विज्ञापन
dead body found in hamirpur
युवक की मौत पर सीएचसी में गमगीन खड़े परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के हमीरपुर जिले में संदिग्ध अवस्था में बेतवा नदी के किनारे पेड़ पर युवक का शव लटका देख इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजनों का आरोप है कि हत्या कर शव को नदी में फेंका गया है। युवक के पिता ने थाने में हत्या की तहरीर दी है। वहीं पुलिस नदी के ऊंचे टीले से गिरने से मौत का होना बता रही है।        
विज्ञापन


चिकासी थाने के बरौली गांव निवासी नंदराम अहिरवार ने बताया कि उसके पांच पुत्र भागीरथ, मंगल, पवन, सुरेंद्र और पुष्पेंद्र हैं। बताया कि बुधवार शाम करीब चार बजे गांव का जयहिंद पुत्र बिहारी राजपूत अपने दो अज्ञात साथियों के साथ आया और उसके पुत्र पवन (25) को घर से ले गया। देर शाम तक वापस न लौटने पर उसकी खोजबीन की गई। मोबाइल पर भी संपर्क करने की कोशिश की लेकिन नहीं मिला। गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे चिकासी गांव के पास बेतवा नदी में सब्जी की बारी लगाने वाले किसानों ने युवक को नदी किनारे एक पेड़ पर लटका देखा तो हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


पिता ने आरोप लगाया कि उसके पुत्र को जयहिंद और उसके दो अज्ञात साथियों ने हत्या कर बेतवा नदी में फेंक दिया लेकिन शव नदी में न गिरकर एक पेड़ पर लटक गया। पिता ने बताया कि पवन की एक साल पहले ही शादी हुई थी। पति की मौत पर पत्नी आशा का रो-रोकर बुरा हाल है। चिकासी थाने के सब इंस्पेक्टर रामकिशुन ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। प्रथमदृष्टया नदी के ऊंचे टीले से गिरने से मौत का होना प्रतीत हो रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed