{"_id":"6029767f8ebc3ee8ea70493c","slug":"dead-body-dehat-news-knp611900820","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत में मिला युवक का शव हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत में मिला युवक का शव हत्या का आरोप
विज्ञापन
मौके पर साक्ष्य एकत्रित करती फारेंसिक टीम।
- फोटो : PUKHRANYA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मूसानगर। थाना क्षेत्र के हरदुआ खालसा व घार गांव के बीच एक युवक का शव खेतों में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पहचान कराने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं, मृतक की मां ने बेटे की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। मृतक के गले में गमछा लिपटा है। सीओ प्रभात कुमार ने पहुंच कर जांच की। फारेंसिक टीम ने मौके पर पहुंच कर साक्ष्य एकत्रित किए।
थाना क्षेत्र के हरदुआ खालसा और घार गांव के बीच रास्ते किनारे विनोद के खेत में रविवार की शाम शव पड़े होने की सूचना पर हड़कंप मच गया। सूचना पर थाना प्रभारी दीपक सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। जानकारी होने पर हरदुआ खालसा गांव निवासी धरम सिंह ने पहुंच कर मृतक की पहचान अपने भाई कैलाश (30) के रूप में की।
बताया कि उसका भाई कैलाश शनिवार की शाम घर से बिना बताए कहीं चला गया था। रात में वापस नहीं आया। रविवार की शाम सूचना मिली कि घार गांव से हरदुआ खालसा आने वाले रास्ते के किनारे गेहूं के खेत में एक शव पड़ा है। मौके पर पहुंचने पर शव उसके भाई कैलाश का निकला। जानकारी होते ही ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। उसके गले में लाल गमछा बंधा था।
विज्ञापन
जानकारी होते ही एएसपी घनश्याम चौरसिया, सीओ प्रभात कुमार पहुंच गए। वहीं, फारेंसिक टीम ने पहुंच कर साक्ष्य एकत्रित किए। मृतक की मां बिटोला, भाई धरम सिंह व भूरा बिलखते रहे। बताया कि मृतक की शादी नहीं हुई थी। मां ने बेटे की हत्या का आरोप लगाया है। थाना प्रभारी ने बताया कि हरदुआ खालसा निवासी राम नरेश ने गांव के रिश्ते में मृतक को नाती बताकर फौती सूचना दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर मौत कैसे हुई स्पष्ट हो सकेगा।