फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Dead bodies of two people including a migrant were found hanging in unnao

उन्नाव: प्रवासी समेत दो लोगों के फंदे से लटके मिले शव, परिजनों में मचा कोहराम

Mon, 22 Jun 2020 12:14 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 22 Jun 2020 12:14 AM IST
विज्ञापन
Dead bodies of two people including a migrant were found hanging in unnao
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : गूगल
उन्नाव जिले के चकलवंशी में साले की शादी में माखी थाना क्षेत्र के रुपऊ के मजरा मर्दनखेड़ा गांव गए प्रवासी का शव पेड़ से लटका मिला। मृतक के साले ने शराब पीने से मना करने पर जान देने की बात पुलिस से कही है। इसी क्रम में बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में युवक का शव घर के बरामदे में लटका मिला। गांव में पत्नी से विवाद के बाद फंदे से लटककर जान देने की चर्चा है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजे हैं।
विज्ञापन


घटना-1
चकलवंशी में आसीवन थाना क्षेत्र के सकतपुर गांव निवासी बउवा पाल (40) अपने साले आदेश कुमार की शादी में शामिल होने 19 जून को माखी थाना क्षेत्र के मर्दनखेड़ा गांव गया था। बरात लौटने के बाद शनिवार को वह भी ससुराल पहुंचा। रविवार सुबह बउवा का शव ससुराल में गांव के बाहर जामुन के पेड़ से लटका मिला।
विज्ञापन


मृतक के मंझले साले राजेश कुमार पाल ने बताया कि शनिवार रात उसके बहनोई बउवा ने शराब पी। नशे में होने के बाद भी वह और शराब पीने की जिद करने लगा। परिजनों के मना करने पर बउवा चारपाई पर लेट गया। साले ने शराब न दिए जाने से क्षुब्ध होकर बहनोई के फांसी लगाने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही मृतक का बड़ा बेटा महेंद्र पाल ननिहाल पहुंचा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बउवा की मौत से पत्नी सुशीला और तीन बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। बेटे महेंद्र ने बताया कि उसके पिता बउवा दिल्ली में रहकर एक फैक्टरी में कपड़े की सिलाई करते थे। लॉकडाउन होने पर एक माह पहले ही घर आए थे। एसओ संतोष कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।


घटना-2
बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के हीरापुर गांव निवासी रजनीश (26) पुत्र रामपाल शनिवार रात खाना खाकर अपने कमरे में चला गया। उसके पिता घर के बाहर चारपाई पर लेट गए। सुबह चारपाई से उठकर घर पहुंचे पिता ने बेटे रजनीश का शव बरामदे में छत के कुंडे से लटका देख बेसुध हो गए। शोर सुन आसपास के लोगों ने उसे संभाला। पिता रामपाल की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गांव में चर्चा है कि तीन दिन पहले रजनीश का पत्नी केतकी से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। जिस पर रजनीश पत्नी को मायके छोड़ आया था। पत्नी से विवाद में उसने जान दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed