{"_id":"5f3b561ce8c8b13ca21da482","slug":"dead-bodies-of-lovers-couple-found-hanging-in-hardoi","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी के हरदोई में फांसी पर लटकते मिले प्रेमी युगल के शव, परिजनाें में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी के हरदोई में फांसी पर लटकते मिले प्रेमी युगल के शव, परिजनाें में मचा कोहराम
Tue, 18 Aug 2020 09:46 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 18 Aug 2020 09:46 AM IST
विज्ञापन
घटना के बाद रोते बिलखेते परिजन
- फोटो : amar ujala
हरदोई जिले में माधौगंज थाना क्षेत्र के ग्राम गौरा में एक बाग में प्रेमी युगल के शव पेड़ पर फंदे से लटकते मिले। सीओ बिलग्राम और फील्ड यूनिट ने मौके पर जाकर जांच की। मौके से दो मोबाइल फोन मिले हैं। पुलिस ने कॉल डिटेल के आधार पर जांच की बात कही है। परिजनों के बंदिशें लगाने के कारण खुदकुशी करने की बात सामने आई है।
ग्राम गौरा निवासी किशोर (17) गांव में कक्षा आठ तक की पढ़ाई करने के बाद दिल्ली में मजदूरी करने चला गया था। लॉकडाउन के दौरान वह अप्रैल में गांव लौटा था। उसके मकान से लगभग सौ मीटर दूर किशोरी (16) का घर है। वह कक्षा नौ तक की पढ़ाई पूरी करने के बाद घर पर ही रहती थी।
दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। मंगलवार सुबह सफाई के बाद कूड़ा डालने के लिए गांव के बाहर की ओर गए ग्रामीणों ने बाग में आम के पेड़ से दोनों के शव दुपट्टे से बनाए गए फंदे पर लटकते देखे तो हड़कंप मच गया। जानकारी पर रोते बिलखते परिजन घटनास्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन
सीओ बिलग्राम एसआर कुशवाहा, थानाध्यक्ष माधौगंज धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। सीओ ने बताया कि दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। परिजनों ने घटना को लेकर कोई आरोप नहीं लगाए हैं। मौके से मिले दोनों फोन की कॉल डिटेल निकलवाई जा रही है।