फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Dead bodies of lover-girlfriend found hanging in the room in Farrukhabad

Farrukhabad: कमरे में फंदे पर लटके मिले प्रेमी-प्रेमिका के शव, परिजन बोले-हमारा उससे कोई संबंद्ध नहीं

Tue, 13 Dec 2022 12:11 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 13 Dec 2022 12:11 PM IST
सार

शमसाबाद थाना क्षेत्र में प्रेमी-प्रेमिका के शव कमरे में फंदे पर लटके मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजावाया है।

विज्ञापन
Dead bodies of lover-girlfriend found hanging in the room in Farrukhabad
घटनास्थल पर साक्ष्य जुटाती फोरेंसिक टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फर्रुखाबाद जिले के शमसाबाद थाना क्षेत्र में प्रेमी-प्रेमिका का शव घर के कमरे में एक ही रस्सी से फंदे पर लटका मिला। परिजनों की सूचना पर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। मिली जानकारी के अनुसार, मोहल्ला चौहट्टा निवासी संकेश यादव (18) का कस्बा की ही एक युवती से प्रेम प्रसंग था।

विज्ञापन

संकेश अपने मकान में अकेले रहता था। उसके पिता कस्बा में ही दूसरे मकान में रहते हैं। सुबह मोहल्ले का ही संकेश का दोस्त गौतम उसके घर गया। उसने संकेश को आवाज दी, तो कोई जवाब न मिलने पर वह किसी तरह दरवाजे की कुंडी खोलकर अंदर गया।
विज्ञापन

उसने देखा संकेश और कस्बा निवासी उसकी प्रेमिका (18) का शव रस्सी से छत में लगे कुंडे से फंदे पर लटका था। उसके शोर मचाने पर मोहल्ले के लोग एकत्रित हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवती के परिजनों को जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

युवती के परिजनों ने आने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि उनका उससे कोई संबंध नहीं है। संकेश इंटरमीडिएट तक पढ़ाई करने के बाद परिजनों के साथ खेती करता था। युवती ने हाईस्कूल तक पढ़ाई की थी। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed