फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   dead after surviving in the road accident

दुर्घटना में बचने के बाद भी मौत कर रही थी पीछा

Tue, 09 May 2017 05:06 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 09 May 2017 05:06 PM IST
विज्ञापन
dead after surviving in the road accident
डेमो
पहले तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर लगने से अनियंत्रत ट्रैक्टर ट्राली पलट गई। उससे जान बचाकर भागने लगा लेक‌िन मौत ने फ‌िर भी पीछा नहीं छोड़ा...
विज्ञापन


हरदोई में तेज रफ्तार ट्रक और ट्रैक्टर ट्राली में भ‌िडंत हो गई गई। उसमे सवार दो की दबकर मौके पर मौत हो गई। ट्राली से निकलकर जान बचाकर भाग रहे व्यक्ति की बिजली के तार के करेंट की चपेट में आने से मौत हो गई।

थाना क्षेत्र के गांव रुदामऊ तिराहे बिल्हौर कटरा मार्ग पर सोमवार की रात लगभग 2 बजे वीरेंद्र यादव 40 वर्ष पुत्र गंगाराम निवासी लक्ष्मी खेड़ा मजरा रूरी सादिक पुर थाना बांगरमऊ जनपद उन्नाव अपनी पुत्री रिंकी का तिलक चढ़ाने थाना बिलग्राम के गांव करीमा पुर निवासी अजीत पुत्र राम लड़ैते गये थे।
विज्ञापन


कार्यक्रम सम्पन्न होने के बाद वापस घर जाते समय सामने से आ रहा तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई चीख पुकार सुनकर लोगो ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

मौके पर पहुंचे एस डी एम ओमप्रकाश व सी ओ लेखराज सिंह थाना अध्यक्ष जटाशंकर सिंह ने पावरहाउस पहुचंकर बिजली सप्लाई को बंद कराकर घायलो को सी एच सी भिजवाया तब तक लड़की के पिता वीरेंद्र यादव उनके चचेरे भाई विद्या सागर 35 वर्ष पुत्र साहब लाल यादव की मौके पर मौत हो गई।

 

ट्राली से जान बचाकर भागे उसी गांव के रामबली शर्मा 40 वर्ष पुत्र शिवकेशन टूटे पड़े 11 हजार बिजली के तार के करेंट की चपेट में आने से मौत हो गई शिवम 15 वर्ष व शुभम पुत्र गण विद्यासागर को अस्पताल में भर्ती कराया गया ट्राली में लगभग 35 लोग सवार थे कुछ लोगो को मामूली चोटें आई

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed