फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   DCM truck coming from the opposite direction overturns after going out of control; driver dies.

Kanpur News: उल्टी दिशा में आ रहा डीसीएम बेकाबू हो पलटा, चालक की मौत

Mon, 13 Jul 2026 02:46 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
DCM truck coming from the opposite direction overturns after going out of control; driver dies.
कानपुर। महाराजपुर में विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार डीसीएम बेकाबू होकर पलट गया। चालक की वाहन के नीचे दबकर मौत हो गई। महाराजपुर में पुरवामीर चौकी के पास छिवली नदी किनारे एमजीए कॉलेज के बगल में कानपुर-फतेहपुर हाईवे पर रविवार को विद्युत पाइप उपकरण लदा डीसीएम उल्टी दिशा में आ रहा था। छिवली नदी के पास चालक का वाहन से नियंत्रण खो बैठा। डीसीएम सड़क किनारे खंती में पलट गया। अनुमान है कि चालक केबिन से कूदने का प्रयास कर रहा था लेकिन गेट के पास फंसकर वाहन के नीचे दब गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस, एनएचएआई और अग्निशमन दल मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद क्रेन और गैस कटर की मदद से डीसीएम का गेट काटकर चालक को बाहर निकाला लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं। कागजातों के आधार पर मृतक की पहचान मैनपुरी के थाना गिरोर के गांव नगरा निवासी अरुण यादव (28) के रूप में हुई। महाराजपुर थाना प्रभारी जर्नादन सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन


हादसे में लोडर चालक की गई जान
पनकी थाना क्षेत्र में हाईवे पर गुजैनी लोहे के पुल के पास शनिवार शाम अज्ञात वाहन ने आम से भरे लोडर में टक्कर मार दी। हादसे में उन्नाव के थाना सफीपुर के गांव दखिया हसनपुर के रहने वाले चालक संदीप कुमार (30) की मौत हो गई। संदीप के बड़े भाई प्रदीप ने बताया कि वह उन्नाव से आम लेकर हाईवे होते हुए चकरपुर मंडी जा रहे थे तभी गुजैनी हाईवे पर किसी वाहन ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed