{"_id":"62c091cf697735315209c0ee","slug":"dcm-overturned-at-panwari-majhgawan-border-in-hamirpur-people-robbed-till-bangles","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP Accident News: पनवाड़ी-मझगवां सीमा पर पलटा डीसीएम, चूड़ियां तक लूट ले गए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Accident News: पनवाड़ी-मझगवां सीमा पर पलटा डीसीएम, चूड़ियां तक लूट ले गए लोग
Sun, 03 Jul 2022 12:14 AM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Sun, 03 Jul 2022 12:14 AM IST
सार
शनिवार देर शाम एक चूड़ियों से भरी डीसीएम पनवाड़ी-मझगवां सीमा पर पलट गया। डीसीएम फिरोजाबाद से महोबा जा रहा था। इस हादसे के बाद स्थानीय लोग चूड़ियां लूटकर ले गए।
विज्ञापन
चूड़ियां लूटकर ले जाती महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सुहाग की रक्षा लिए महिलाएं चूड़ियां पहनती हैं। वहीं जब एक डीसीएम दुर्घटना का शिकार हुआ, तो डीसीएम में लदी चूड़ियों को स्थानीय लोगों ने लूट लिया। इसका वीडियो बनाकर किसी ने वायरल कर दिया। शनिवार शाम को फिरोजाबाद से महोबा जा रहा चूड़ियों से लदा डीसीएम पनवाड़ी व मझगवां के बीच अनियंत्रित होकर पलट गया।
विज्ञापन
जानकारी मिलते पास के ग्रामीणों ने लूट मचा दी और हजारों रुपये की चूड़ियां लूट ले गए। महोबा व हमीरपुर की पुलिस ने दोनों ने अपनी सीमा में होने से इंकार किया है। वहीं हमीरपुर डायल 112 को सुरक्षा में लगाया गया है।मझगवां एसओ पंधारी सरोज ने बताया कि ट्रक फिरोजाबाद से चूड़ी लेकर महोबा जा रहा था।
विज्ञापन
पनवाड़ी सीमा के पास किसी वाहन को बचाने के चक्कर में सड़क किनारे पलट गया। सूचना मिली थी कि कुछ लोग चूड़ियां लेकर भाग रहे हैं। मौके पर जाकर देखा कि चालक परिचालक का कोई पता नही चला मौके पर सिपाही व डायल 112 पुलिस मौके पर है।
विज्ञापन
Trending Videos
वहीं जनपद महोबा के पनवाड़ी एसओ शिव आसरे का कहना है कि चूड़ियों से भरे ट्रक पलटने की सूचना पर मै स्वयं गया था, घटना हमीरपुर जिले के मझगवां हुई है। चालक परिचालक को मामूली चोटे होने पर वहां से चले गए हैं। मझगवां पुलिस को सूचना दे दी है।