{"_id":"671d2c32a1d356fcc106b7c4","slug":"dcm-collides-with-combine-machine-from-behind-driver-injured-etawa-news-c-216-1-etw1001-117340-2024-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: कंबाइन मशीन में पीछे से टकराई डीसीएम, चालक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: कंबाइन मशीन में पीछे से टकराई डीसीएम, चालक घायल
विज्ञापन
सैफई। इटावा-मैनपुरी रोड पर हैवरा-नगला राठौर के बीच आगे चल रही कंबाइन मशीन में पीछे से आ रही डीसीएम टकरा गई। हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। कंबाइन मशीन का चालक मौके से फरार हो गया।
डीसीएम चालक अनुज कुमार निवासी तिर्वा कन्नौज डीसीएम में दिल्ली से फाइबर की कुर्सी व मेज लादकर औरैया स्थित कानपुर चौराहा पर नेहा फर्नीचर के यहां जा रहा था। शुक्रवार रात करीब 1:30 बजे क्षेत्र में हैवरा नगला राठौर के बीच आगे चल रही धान काटने वाली कंबाइन मशीन से डीसीएम की टक्कर हो गई। डीसीएम क्षतिग्रस्त होने से चालक केबिन में फंस गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत से डीसीएम में फंसे चालक को बाहर निकालकर मेडिकल कॉलेज भेजा। क्रेन मंगाकर क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात सामान्य कराया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि घायल चालक के परिजनों को सूचना दी गई है। कंबाइन मशीन के मालिक के बारे में जानकारी जुटा जा रही है।