फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Daytime temperature rose by 5.1 degrees in six days; humidity caused great discomfort.

Kanpur News: छह दिन में 5.1 डिग्री चढ़ा दिन का पारा, उमस ने किया बेहाल

Thu, 16 Jul 2026 01:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Thu, 16 Jul 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
Daytime temperature rose by 5.1 degrees in six days; humidity caused great discomfort.
कानपुर देहात। मानसून आने के बाद बारिश चार दिन से थमी है। इसकी वजह से उमस बढ़ गई है। इधर छह दिन में दिन का पारा 5.1 डिग्री सेल्सियस चढ़ गया है। बुधवार को दिन का तापमान 37.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। यह सामान्य से 3.2 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। इसकी वजह से बुधवार को पंखे की हवा बेअसर रही। लोग पसीने से तरबतर होकर परेशान रहे।
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक फिलहाल बादल छाए रहने और गरज चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना जता रहे हैं। इधर चार दिन से बारिश नहीं हुई है। इसके पहले हुई बारिश की वजह से वातावरण में नमी है। इधर धूप निकलने से उमस बढ़ गई है। रात का तापमान भी सामान्य से अधिक रह रहा है। इससे शरीर का पसीना नहीं सूख रहा है और घमौरियां निकलने से बच्चे, बुजुर्ग व महिलाएं परेशान हो रहे हैं। बुधवार को उमस भरी गर्मी की वजह से राहगीर परेशान रहे। उत्तर पश्चिम दिशा से हवा 5.9 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चली लेकिन खास राहत नहीं दे सकी।
विज्ञापन

बीते शुक्रवार को दिन का तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था। इसके बाद हल्की बारिश और फिर चार दिन से बारिश रुकी होने से तापमान बढ़ रहा है। बीते बृहस्पतिवार की रात में न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस रहा था जबकि मंगलवार रात में न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। यह सामान्य से 1.2 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। सीएसए के कृषि मौसम तकनीकी अधिकारी डॉ. अजय मिश्र ने बताया कि आगामी पांच दिनों में आसमान में बादल छाए रहेंगे। गरज चमक के साथ स्थानीय स्तर पर हल्की बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed