{"_id":"69ff9c883c215646470b639a","slug":"daytime-temperature-rises-by-82-degrees-in-48-hours-weather-to-change-from-11th-kanpur-news-c-12-1-knp1049-1518209-2026-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: 48 घंटे में 8.2 डिग्री बढ़ा दिन का पारा, 11 से पलटेगा मौसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: 48 घंटे में 8.2 डिग्री बढ़ा दिन का पारा, 11 से पलटेगा मौसम
विज्ञापन
कानपुर। पश्चिमी विभोक्ष के निकलते ही कमजोर पड़े चक्रवात के बाद पारे ने फिर उछाल मार दी। 48 घंटे में दिन का अधिकतम तापमान 8.2 डिग्री बढ़ गया। रात के तापमान में भी 4.6 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई है। मौसम विभाग का अनुमान है कि तापमान में क्रमिक बढ़ोत्तरी होगी। 11 मई को नए पश्चिमी विक्षोभ के आने पर अगर चक्रवात बना तो फिर मौसम पलटेगा। चक्रवात न बनने पर गर्मी बढ़ती रहेगी।
सीएसए के मौसम विभाग की वेधशाला की रिपोर्ट के मुताबिक शनिवार को अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री और रात का तापमान 24 डिग्री रहा है। 24 घंटे के हिसाब से देखें तो अधिकतम तापमान में दो डिग्री और न्यूनतम तापमान में 5.8 डिग्री की वृद्धि हुई है। दो दिन में अधिकतम तापमान के 40 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। सीएसए के मौसम विभाग के नोडल और तकनीकी अधिकारी अजय मिश्रा ने बताया कि पांच दिन हल्के बादल रह सकते हैं लेकिन बारिश नहीं होगी।
वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि क्रमिक रूप से तापमान बढ़ता रहेगा। तेज हवाएं चलेंगी। माहौल में अभी नमी बनी हुई है। इससे उमस भरी गर्मी रहेगी। मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ ने इस दौरान गर्म हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है। लोगों से गर्मी से बचाव करने की अपील की गई।