फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Daytime temperature drops by five degrees, chilly day leaves people shivering

Kanpur News: पांच डिग्री लुढ़का दिन का पारा, शीत दिवस में छूटी कंपकंपी

Sat, 27 Dec 2025 02:46 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Dec 2025 02:46 AM IST
विज्ञापन
Daytime temperature drops by five degrees, chilly day leaves people shivering
ठंड में कांपते हुए निकले लोग। - फोटो : संवाद
कानपुर। उत्तर पश्चिमी हवाओं की रफ्तार बढ़ने से दिन में धूप के बावजूद तापमान 5.3 डिग्री लुढ़क गया। यह 16.4 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया जबकि रात का पारा 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। माैसम विभाग ने शुक्रवार को शीत दिवस घोषित किया है। दिन में भी लोगों की कंपकंपी छूट गई। सुबह सात से आठ बजे के बीच हाईवे पर दृश्यता शून्य रिकाॅर्ड की गई।
विज्ञापन

माैसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते शनिवार को दिन में धूप नहीं निकलने की संभावना है, ऐसे में तापमान और गिर सकता है। माैसम विशेषज्ञ डाॅ. एसएन सुनील पांडेय के अनुसार पहाड़ों पर बर्फबारी के साथ हवाएं तेज चल रही हैं। इससे मैदानी क्षेत्रों में ठंड बढ़ रही है। रात के साथ सुबह भी सात और आठ बजे तक शहर के बाहरी क्षेत्रों में कोहरे का असर तेज रह सकता है। इसी तरह नए साल के पहले दिन से जम्मू, हिमाचल में बर्फबारी तेज होने की वजह से तापमान तेजी से नीचे जाएगा जिससे कड़ाके की ठंड शुरू होगी। ऐसे में पाला भी पड़ेगा, जिससे सरसों, मटर जैसी फसलों को नुकसान पहुंच सकता है।
विज्ञापन

दिसंबर में चार दिन रहा शीत दिवस
दिसंबर में चार दिन शीत दिवस रहे। शु्क्रवार 26 दिसंबर के अलावा 19, 23 और 24 दिसंबर शामिल है। इन दिनों में न्यूनतम तापमान दस डिग्री से कम और अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम रिकार्ड किया गया। माैसम विभाग के अनुसार ऐसी स्थिति को शीत दिवस कहा जाता है। --------------
विज्ञापन
विज्ञापन




कल्याणपुर, किदवई नगर रेड जोन में नेहरू नगर येलो जाेन
एक तरफ तापमान लुढ़क रहा है तो कोहरे के साथ प्रदूषण की मात्रा सामान्य दो गुना हो रही है। शुक्रवार को कल्याणपुर में प्रदूषण की मात्रा 155 और किदवईनगर में 153 एक्यूआई रही। ये दोनों क्षेत्रों रेड जोन में आ गए। नेहरूनगर में 145 एक्यूआई रही। यह क्षेत्र येलो जाेन घोषित किया गया। 50 एक्यूआई तक प्रदूषण की मात्रा सामान्य निर्धारित की गई है।

---------------
आसपास के जिलों में भी घना कोहरा
फतेहपुर, कानपुर, इटावा, औरैया, प्रतापगढ़, जौनपुर, अमेठी, प्रयागराज, मिर्जापुर, कौशाम्बी, आगरा, बरेली, रामपुर, बिजनौर, सहारनपुर, पीलीभीत, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, बाराबंकी, अयोध्या, गोंडा, गोरखपुर, महराजगंज, कुशीनगर, देवरिया, बस्ती, संतकबीरनगर, फिरोजाबाद और मैनपुरी में घना से बहुत घना कोहरा छाया रहेगा। इन इलाकों में शीत दिवस की स्थिति भी बनी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed