फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Daulatpur's blown transformer not replaced even after seven days

Kanpur News: सात दिन बाद भी नहीं बदला दौलतपुर का फुंका ट्रांसफार्मर

Wed, 18 Jun 2025 01:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Wed, 18 Jun 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
Daulatpur's blown transformer not replaced even after seven days
कानपुर देहात। सट्टी उपकेंद्र के दौलतपुर में फुंका ट्रांसफार्मर सात दिन बाद भी बदला नहीं जा सका है। करीब 100 घरों की बिजली गुल है। लोगों को जागकर रात काटनी पड़ रही है। पेयजल किल्लत बनी है।
विज्ञापन

रुरगांव के मजरा दौलतपुर में 63 केवी ट्रांसफार्मर लगा है। 11 जून को ट्रांसफार्मर फुंक गया था। कई दिन तक ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया तो शनिवार को लोगों ने जेई को अवगत कराया। इसपर उन्होंने ट्रांसफार्मर बदलवाने का भरोसा दिया। मगर मंगलवार को भी ट्रांसफार्मर बदल नहीं सका। इसपर लोगों में गहरी नाराजगी है। लोगों का कहना है कि ट्रांसफार्मर में तेल की जांच समय रहते नहीं की गई। इसकी वजह से ट्रांसफार्मर फुंक गया। अब पंखा कूलर ठप हैं तो रात जागते कट रही है। पेयजल किल्लत बनी है। पूर्व प्रधान दयाराम, वीर सिंह, रामनरेश आदि ने बताया कि 48 घंटे में ट्रांसफार्मर बदलने का नियम है। जेई की लापरवाही से फुंका ट्रांसफार्मर सात दिन बाद भी नहीं बदला गया है। एक्सईएन पुखरायां आलोक प्रकाश ने बताया कि जेई को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

.................
फोटो- 26 खराब ट्रांसफार्मर के पास खड़े होकर नाराजगी जताते ग्रामीण। स्रोत- ग्रामीण
नहरी बरी में पांच दिन से गुल बिजली
कानपुर देहात। शोभन उपकेंद्र से जुड़े नहरीबरी गांव में लगा 63 केवी ट्रांसफार्मर बीते शुक्रवार रात में फुंक गया था। अब तक इसे बदला नहीं गया है। करीब 100 घरों में लोग पेयजल किल्लत व गर्मी से जूझ रहे हैं। नहरीबरी निवासी सुरेंद्र, कमलेश आदि ने बताया कि शुक्रवार रात आंधी-बारिश के दौरान ट्रांसफॉर्मर खराब हो गया है। पूरी रात बिजली गुल रही। सुबह उपकेंद्र में सूचना दी गई। इसके बाद भी ट्रांसफार्मर नहीं बदलवाया गया। पेयजल किल्लत से लोग जूझ रहे हैं। गर्मी व उमस में रात में अधिक परेशानी हो रही है। नींद पूरी नहीं होने से बच्चे चिड़चिड़े हो गए हैं। शोभन उपकेंद्र के जेई सौरभ त्रिपाठी ने बताया वर्कशॉप में अनुरोध भेजा गया है। उपलब्ध होने पर ट्रांसफार्मर बदलवा दिया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed