{"_id":"6ab19e9ff34ee62a680dddd0","slug":"daughters-of-bengaluru-and-chandigarh-defeat-jaipur-kanpur-news-c-362-1-ka11002-157067-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: बंगलूरू-चंडीगढ़ की बेटियों ने जयपुर को दी शिकस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: बंगलूरू-चंडीगढ़ की बेटियों ने जयपुर को दी शिकस्त
विज्ञापन
कानपुर। केंद्रीय विद्यालय आईआईटी कानपुर में 55वीं राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता का सोमवार को समापन हो गया। इसमें बालिका वर्ग की बास्केटबॉल स्पर्धा के रोमांचक फाइनल मुकाबले देखने को मिले। अंडर-14 वर्ग में बंगलूरू और अंडर-17 वर्ग में चंडीगढ़ की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। दोनों ही टीमों ने जयपुर को मात दी।
अंडर-14 के फाइनल में बंगलूरू ने जयपुर को 33-18 से शिकस्त दी। वहीं, अंडर-17 वर्ग के खिताबी मुकाबले में चंडीगढ़ ने जयपुर को 42-16 से पराजित किया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि केंद्रीय विद्यालय आईआईटी के नामित अध्यक्ष प्रतीक सेन रहे। आईआईटी कानपुर के अधीक्षण अभियंता विनय तिवारी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। डीओआरए की कुलसचिव निधि वर्मा और केंद्रीय विद्यालय अर्मापुर नंबर-2 के प्रधानाचार्य नीरज अस्थाना ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। इस मौके पर स्थल प्राचार्य रविश चंद्र पांडेय, पर्यवेक्षक गीता आदि मौजूद रहे।