फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   daughter of retired major brutally murdered in kanpur case

सहेली ने पति संग मिलकर की थी रिटायर्ड मेजर की बेटी की हत्या, पहले गला दबाया फिर बोरे में भरकर फेंका

Fri, 05 Jul 2019 10:41 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 05 Jul 2019 10:41 PM IST
विज्ञापन
daughter of retired major brutally murdered in kanpur case
प्रीति शर्मा की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
कानपुर के बिधनू में पांच दिन पहले रिटायर्ड मेजर की बेटी प्रीति की हत्या उसकी सहेली ने पति के के साथ मिलकर लूट के लिए की थी। दोनों को गिरफ्तार कर पुलिस ने लूटे गए जेवर, मोबाइल और बैग बरामद कर लिया है। पुलिस ने बताया कि सहेली ने आर्थिक तंगी दूर करने को पति संग मिलकर उसकी गला दबाकर हत्या की थी और लाश को बोरे में भरकर फेंक दिया था।
विज्ञापन


एसएसपी अनंत देव ने चकेरी थाने में प्रेसवार्ता कर बताया कि श्यामनगर निवासी रिटायर्ड मेजर विद्याशंकर शर्मा की बेटी प्रीति का शव 2 जुलाई को बिधनू के आजाद नगर में डूडा कालोनी के पास बोरे में मिला था। भाई मनीष ने प्रीति की सहेली वैदिका, उसके पति सत्येंद्र और पुरुष मित्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कारई थी। शुक्रवार को पुलिस ने वैदिका और सतेंद्र को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

 

उनकी निशानदेही पर प्रीति का मोबाइल, जेवर और बैग भी बरामद कर लिया। वैदिका और सतेंद्र ने बताया कि वह मूलरूप से बिल्हौर के कल्वामऊ के रहने वाले हैं। अभी बिधनू के स्वर्ण जयंती विहार में सुलभ पांडेय के मकान में किराए पर रहते हैं। सत्येंद्र ने बताया कि वह बेरोजगार है। पत्नी वैदिका का ब्यूटी पार्लर भी बंद हो गया। आर्थिक स्थिति बिगड़ गई थी। मकान का किराया भी नहीं दे पा रहा था।

 इसलिए सत्येंद्र ने प्रीति की हत्याकर उसे लूटने की योजना बना ली। योजना के तहत 30 जून को वैदिका अपने पति संग बाइक से प्रीति के घर पहुंची। प्रीति को ब्यूटी पार्लर का सामान देने के बहाने बाइक से अपने साथ घर ले आई। नाश्ता कराने के बाद दोनों ने उसकी गला दबाकर हत्या करने के बाद उसके पर्स में रखे रुपये, शरीर में पहने हुए गहने चेन, अंगूठी, बाली, नाक की कील निकाल ली।

शव बोरे में भरकर कमरे में रख दिया। रात करीब 10 बजे बाइक से लादकर शव फेंक आए। सत्येंद्र ने बताया कि 1 जून को गोविंदनगर स्थित एक ज्वैलरी शॉप में वैदिका के साथ जाकर प्रीति के गहने बेच दिए। पुलिस ने आरोपी संग ज्वैलर्स शॉप पहुंचकर जेवर बरामद कर लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed