{"_id":"5ae08c3d4f1c1b23338b4fc2","slug":"daughter-in-law-accused-of-theft","type":"story","status":"publish","title_hn":"'सास की तिजोरी पर डाका', बहू का ये कारनामा जिसने भी सुना हैरान रह गया!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'सास की तिजोरी पर डाका', बहू का ये कारनामा जिसने भी सुना हैरान रह गया!
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Thu, 26 Apr 2018 08:41 AM IST
विज्ञापन
कोतवाली में गमगीन बैठी रामप्यारी
- फोटो : अमर उजाला
हमीरपुर जिले के कस्बा राठ में एक बहू के कारनामे से पुरे इलाके में सनसनी फैल गई। रामप्यारी पत्नी रामगोपाल कुशवाहा ने बताया कि मंगलवार की दोपहर 12 बजे उसकी बहू अनीता पत्नी देवेंद्र घर में अकेली थी। वह अपने मायके निसवारा गांव गई थी। पति खेतों में काम करने के लिए गया था।
उसका पुत्र देवेंद्र एक दुकान पर काम करता है इसलिए वह दुकान पर था। दोपहर बाद जब उसका पति घर आया तो उसके कमरे का ताला टूटा पड़ा मिला। शाम को जब वह घर आई तो पति ने उसे पूरी जानकारी दी।
महिला ने बताया कि सोने की जंजीर, टीका, हार, झुमकी और चांदी की फूल पेटी ले गई है। बताया कि दोपहर के समय उसकी बहू के मायके के दो लोग घर पर आए थे। उसकी बहू घर छोड़कर अपने मायके भरवारा चली गई। पीड़ित महिला ने पुलिस ने गहने दिलाने की गुहार लगाई है। कोतवाल एसके सिंह ने बताया मामले की जांच की जा रही है।