फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Daughter did not agree after explaining, sir strangled her to death

Kanpur News: समझाने पर नहीं मानती थी बेटी, साहब गला घोंट कर मारा

Sun, 18 Feb 2024 12:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sun, 18 Feb 2024 12:01 AM IST
विज्ञापन
Daughter did not agree after explaining, sir strangled her to death
रूरा। 16 माह बाद बेटी की हत्या के आरोप में पकड़े जाने पर गिड़गिड़ाते हुए पिता ने पुलिस से कहा कि साहब बेटी की हरकतें ठीक नहीं थी। कई बार समझाया तो वह नहीं मानी, इससे परेशान होकर उसकी गला घोंट कर हत्या कर दी और बाद में शव रिंद नदी में फेंक दिया। मुझसे गलती हुई है माफ कर दो।। पुलिस ने आरोपी पिता को पूछताछ के बाद जेल भेजा है।
विज्ञापन

रूरा पुलिस ने करीब डेढ़ साल से बेटी की हत्या के आरोप में फरार चल रहे रसूलाबाद थाना क्षेत्र के रसवल रावत सिंहपुर थाना रसूलाबाद निवासी अरुण कुमार को जिनाई चौराहा से गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष रूरा अजय कुमार पाठक ने बताया कि रूरा थाना क्षेत्र के पैलाही गांव के पास रिंद नदी में छह नवंबर 2022 को एक अज्ञात युवती का शव मिला था। उस समय पुलिस ने आस पास के लोगों को सूचना दी। इस पर मौके पर पहुंचे अरुण कुमार ने मृतका की शिनाख्त अपनी बेटी रुचि के रूप में की थी। शव का जब पोस्टमार्टम कराया गया तो रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि हुई थी। बेटी के बारे में जब जानकारी की गई तो पिता के बयानों में भेदभाव था। इस पर पुलिस ने परिवार के लोगों की गतिविधियों पर नजर रखी। जांच में अरुण पर संदेह हुआ। इसी बीच वह फरार हो गया। पुलिस तब से उसकी तलाश कर रही थी। शनिवार सुबह रूरा के जिनई चौराहे के पास होने की जानकारी पर उसे गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने बताया कि 9 अक्तूबर 2022 की रात गला घोंट कर हत्या कर दी। इसके बाद शव रिंद नदी में फेंक दिया था। इस मामले में पुलिस ने 6 नवंबर 2022 को रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed