फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Daughter become the brand ambassador of the city

शहर की बिटिया बनेगी ब्रांड अंबेसडर

Sun, 28 Feb 2016 12:31 AM IST
अमर उजाला, ब्यूरो कानपुर
अमर उजाला, ब्यूरो कानपुर Updated Sun, 28 Feb 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
Daughter become the brand ambassador of the city
एडीएम सिटी अविनाश सिंह ने कहा कि लीक से हटकर समाज के लिए कुछ काम करने वाली या रुढ़िवादी परंपराओं के खिलाफ कुछ करने वाली शहर की बिटिया को बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान का ब्रांड अंबेसडर बनाया जाएगा। इसके लिए जिला प्रोबेशन अधिकारी दफ्तर में आवेदन किया जा सकता है। ब्लाकों में बेटी क्लब बनाए जाएंगे। इन क्लबों में बेटियों को खेलने के साथ उनके अधिकारों के प्रति जागरुक किया जाएगा। गांवों में सखी का चयन होगा। यह महिलाओं को कानूनी जानकारी देंगी। इस पूरे अभियान की नोडल अफसर एसीएम पूजा अग्निहोत्री होंगी।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट में पत्रकारों से बातचीत में एडीएम सिटी, जिला प्रोबेशन अधिकारी आशुतोष सिंह और कोर्डिनेटर ज्ञानती यादव ने बताया कि सरसौल, बिल्हौर, भीतरगांव और कल्याणपुर ब्लाक में पांच मार्च तक भ्रूण हत्या रोकने और बेटियों को पढ़ाने के लिए जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। डीएसओ के माध्यम से सभी कॉलेजों में बेटी के अधिकार नामक बुकलेट बंटवाई गई है। इस बुकलेट में दी जानकारी के आधार पर सभी कॉलेजों में परीक्षा होगी। इनमें प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाली बेटियों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed